एक्सप्लोरर

ममता संग मतभेद, क्या बीजेपी में शामिल होंगे अभिषेक बनर्जी? खुद ही कर दिया खुलासा

Abhishek Banerjee: कोलकाता में पार्टी सम्मेलन में अभिषेक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने मतभेदों को भूलकर लोगों के लिए काम करने पर ध्यान केंद्रित करें. उन्होंने शुभेंदु अधिकारी का भी जिक्र किया.

Abhishek Banerjee: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार (27 फरवरी 2025) को पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के साथ मतभेद की खबरों को खारिज किया और उनके प्रति अपनी निष्ठा दोहराई. पार्टी के एक सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘‘मैं तृणमूल कांग्रेस का एक निष्ठावान सिपाही हूं और मेरी नेता ममता बनर्जी हैं.’’

बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर बोले अभिषेक बनर्जी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग कह रहे हैं कि मैं बीजेपी में शामिल हो रहा हूं, वे झूठी अफवाहें फैला रहे हैं. अगर मेरा सिर भी कलम कर दिया जाए तब भी मैं ममता बनर्जी जिंदाबाद ही कहूंगा. इन दिनों जो भी खबरें आ रही हैं वो सरासर झूठ है. मैं जानता हूं कि अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले अपने निहित स्वार्थ के कारण कुछ लोग इस तरह की झूठी खबर फैला रहे हैं.’’

'पार्टी के भीतर गद्दारों को बेनकाब करेंगे'

पार्टी सदस्यों से आंतरिक संघर्षों के बजाय जनसेवा पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘‘अपने मतभेदों को भूलकर लोगों के लिए काम करने पर ध्यान केंद्रित करें. साजिशों में शामिल होने का कोई मतलब नहीं है. व्हाट्सऐप ग्रुप की राजनीति में लिप्त लोगों को पता होना चाहिए कि इस तरह के प्रयास व्यर्थ होंगे. साजिश करने वालों पर इसका असर खुद पड़ेगा.’’ उन्होंने कहा कि वह पार्टी के भीतर गद्दारों को बेनकाब करते रहेंगे, जैसा कि उन्होंने पिछले चुनावों के दौरान किया था.

मुकुल रॉय और शुभेंदु अधिकारी का किया जिक्र

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘‘इससे पहले मैंने मुकुल रॉय और शुभेंदु अधिकारी जैसे पार्टी को धोखा देने वालों की पहचान की थी. मैंने उन्हें बेनकाब करने की जिम्मेदारी ली. आने वाले दिनों में मैं ऐसे लोगों की पहचान करता रहूंगा.’’ उन्होंने पार्टी के भीतर अनुशासनहीनता के खिलाफ भी चेतावनी दी. उन्होंने कहा, ‘‘कई नेता पार्टी के अनुशासन का पालन किए बिना मीडिया में प्रासंगिक बने रहने के लिए बयान देते हैं. पार्टी के नियमों की अवहेलना न करें. ऐसा करने वालों की पहचान पहले ही हो चुकी है.’’

ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र, दिल्ली में BJP ने कैसे जीता चुनाव? ममता बनर्जी ने कर दिया बड़ी तिकड़म का दावा, EC पर गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत
चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget