एक्सप्लोरर

तलवार दंपति के वकीलों को मिली फैसले की आधिकारिक कॉपी, रिमांड मजिस्ट्रेट से हो सकती है रिहाई

हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसा लगता है कि मानो जज को कानून की सही जानकारी तक नहीं थी, इसी वजह से उन्होंने कई सारे तथ्यों को खुद ही मानकर फैसला दे दिया जो थे ही नहीं. ट्रायल जज एक गणित के टीचर की तरह व्यवहार नहीं कर सकता.

नई दिल्ली: आरूषि हत्याकांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कल आरुषि के माता पिता को बरी कर दिया. इसके बावजूद कब तक हो पाएगी तलवार दंपति की रिहाई इस पर सस्पेंस बना हुआ है. तलवार दंपति के वकीलों को हाईकोर्ट के फैसले की कॉपी मिल गई है. वकील कल गाजियाबाद कोर्ट में रिमांड मजिस्ट्रेट को फैसले की कॉपी भेजेंगे. वहीं सीबीआई ने कहा है कि पूरा फैसला पढ़ने के बाद ही हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील पर फैसला करेंगे.

क्या है हाईकोर्ट का फैसला? हाईकोर्ट ने सीबीआई के सबूतों को नाकाफी माना और सबूतों के अभाव में तलवार दंपत्ति को कातिल मानने से इनकार कर दिया. जस्टिस बी के नारायण और जस्टिस ए के मिश्रा की खंडपीठ ने अपने फैसले में कहा है कि सीबीआई की दलील में दम नहीं है. वारदात के वक्त घर में सिर्फ राजेश और नुपूर तलवार थे इसलिए हत्या इन्हीं लोगों ने की ये साबित नहीं होता. हत्याकांड में कोई ठोस सबूत नहीं है, तलवार दंपति को संदेह का लाभ दिया जाता है.

सीबीआई के जज पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी हाईकोर्ट ने कहा कि निचली अदालत ने परिस्थित जन्य साक्ष्यों के आधार पर ही फैसला सुना दिया. हाईकोर्ट ने कहा कि हत्या की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट ही नहीं है. सीबीआई अदालत ने कानून के बुनियादी नियम की अनदेखी की है.

हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसा लगता है कि मानो जज को कानून की सही जानकारी तक नहीं थी, इसी वजह से उन्होंने कई सारे तथ्यों को खुद ही मानकर फैसला दे दिया जो थे ही नहीं. ट्रायल जज एक गणित के टीचर की तरह व्यवहार नहीं कर सकता. ट्रायल जज ने L 32 में जो हुआ उसे एक फिल्म निर्देशक की तरह सोच लिया.

अब सीबीआई क्या करेगी? इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर सीबीआई ने कहा है कि पूरा फैसला पढ़ने के बाद ही सुप्रीम कोर्ट में अपील पर फैसला करेंगे. आरुषि हत्याकांड की जांच सीबीआई ही कर रही थी. जब आरुषि केस की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी उस वक्त अरुण कुमार ने सीबीआई की जांच टीम का नेतृत्व किया था. अरुण कुमार की फैसले पर प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि तलवार दंपति को निर्दोष बताने वाले सबूत कोर्ट में पेश नहीं किए गए थे, अपने हिसाब से सबूत के मायने लगाए गए.

सीबीआई कोर्ट ने सुनाई थी उम्रकैद की सजा सीबीआई की विशेष अदालत ने राजेश-नुपुर तलवार दंपत्ति को अपनी बेटी आरुषि और घरेलू नौकर हेमराज के कत्ल का दोषी पाया था और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी. खंडपीठ ने तलवार दंपति की अपील पर सात सितंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था और फैसला सुनाने की तारीख 12 अक्टूबर तय की थी.

सबसे चर्चित मर्डर केस? पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले इस केस की कहानी 2008 में शुरू हुई थी. 16 मई 2008 को नोएडा के जलवायु विहार इलाके में 14 साल की आरुषि का शव बरामद हुआ. अगले ही दिन पड़ोसी की छत से नौकर हेमराज का भी शव मिला.

केस में पुलिस ने आरुषि के पिता राजेश तलवार को गिरफ़्तार किया. 29 मई 2008 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी. सीबीआई की जांच के दौरान तलवार दंपति पर हत्या के केस दर्ज हुए.

मर्डर केस में सभी पक्षों की सुनवाई के बाद सीबीआई कोर्ट ने 26 नवंबर 2013 को नुपुर और राजेश तलवार को उम्रकैद की सजा सुनाई. सीबीआई के फैसले के खिलाफ़ आरुषि की हत्या के दोषी माता-पिता हाई कोर्ट गए और अपील दायर की. राजेश और नुपुर फिलहाल गाजियाबाद की डासना जेल में सजा काट रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद-उल-अजहा पर PM मोदी का मैसेज, मुसलमानों को दी मुबारकबाद, जानें क्या कहा?
ईद-उल-अजहा पर PM मोदी का मैसेज, मुसलमानों को दी मुबारकबाद, जानें क्या कहा?
Karnataka Politics Live: सिद्धारमैया का इस्तीफा और DK संभालेंगे कुर्सी? ब्रेकफास्ट मीटिंग में खत्म होगा कर्नाटक CM पर बना सस्पेंस
Live: सिद्धारमैया या DK शिवकुमार, कर्नाटक का CM कौन? ब्रेकफास्ट मीटिंग में खत्म होगा सस्पेंस
आसमान में थम गई सांसें! फ्यूल कम होते ही अकासा एयर फ्लाइट में मचा हड़कंप, ATC ने घोषित की फुल इमरजेंसी
आसमान में थम गई सांसें! फ्यूल कम होते ही अकासा एयर फ्लाइट में मचा हड़कंप, ATC ने घोषित की फुल इमरजेंसी
बकरीद से पहले दिल्ली में फ्लैग मार्च, यूपी में ड्रोन से निगरानी और बंगाल में ईद की नमाज में बड़ा बदलाव, जानें देशभर में कहां कैसी तैयारी
बकरीद से पहले दिल्ली में फ्लैग मार्च, यूपी में ड्रोन से निगरानी और बंगाल में ईद की नमाज में बड़ा बदलाव

वीडियोज

Bhopal High Profile Suicide: IPS की बेटी का सुसाइड नोट, 'पापा-मम्मी, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी'
Sansani | Patiala Drum Murder: नीले ड्रम में मिली नेहा की लाश! हाथों पर बने 'टैटू' ने खोला राज!
Bakrid Controversy | Janhit: दिल्ली से पटना तक फ्लैग मार्च, क्या कल थम जाएगा बकरे पर बवाल?
Bakrid Controversy | Bharat Ki Baat: बकरे पर बंटेंगे तो एकजुट कैसे रह सकेंगे? | Maharashtra News
Supreme Court on SIR | Sandeep Chaudhary: SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दी 'क्लीन चिट'!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईद-उल-अजहा पर PM मोदी का मैसेज, मुसलमानों को दी मुबारकबाद, जानें क्या कहा?
ईद-उल-अजहा पर PM मोदी का मैसेज, मुसलमानों को दी मुबारकबाद, जानें क्या कहा?
Eid Al Adha: दिल्ली में सुरक्षा के बीच अकीदत के साथ मनाई जा रही बकरीद, जान लें कुर्बानी के नियम
दिल्ली में सुरक्षा के बीच अकीदत के साथ मनाई जा रही बकरीद, जान लें कुर्बानी के नियम
'भीख मांगते हैं ट्रंप', धमकियों को लेकर फायर हुआ ईरान, बताई समझौते की क्या है रेड लाइन
'भीख मांगते हैं ट्रंप', धमकियों को लेकर फायर हुआ ईरान, बताई समझौते की क्या है रेड लाइन
Drishyam 3 BO Day 7: ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन की धुआंधार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन भी की दमदार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
Donald Trump Buffalo: बकरीद पर कुर्बानी से बच गया 'डोनाल्ड ट्रंप भैंसा', आखिर बांग्लादेश सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
बकरीद पर कुर्बानी से बच गया 'डोनाल्ड ट्रंप भैंसा', आखिर बांग्लादेश सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान! सरकार दे रही हर साल 50 हजार की स्कॉलरशिप, कैसे उठाएं फायदा?
बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान! सरकार दे रही हर साल 50 हजार की स्कॉलरशिप, कैसे उठाएं फायदा?
एयरपोर्ट के अंदर घुसा आवारा कुत्ता, टेबल पर चढ़कर खाने लगा खाना-VIDEO देख यूजर्स ने लिए मजे
एयरपोर्ट के अंदर घुसा आवारा कुत्ता, टेबल पर चढ़कर खाने लगा खाना-VIDEO देख यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget