एक्सप्लोरर

Delhi: शराब नीति बनाने में शामिल दो बड़े अधिकारियों आरव गोपी कृष्ण-आनंद कुमार को गृह मंत्रालय ने किया सस्पेंड, एलजी ने की थी सिफारिश

Delhi Excise Scam: दिल्ली की नई आबकारी नीति घोटाला मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तत्कालीन दो बड़े अधिकारियों आरव गोपी कृष्ण और आनंद कुमार को एलजी की सिफारिश पर निलंबित कर दिया है.

Delhi Excise Case: दिल्ली (Delhi) की आम आदमी पार्टी सरकार (AAP Govt) की नई आबकारी नीति मामले (Delhi Excise Case) में मचे सियासी घमासान के बीच उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) की सिफारिश पर केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने तत्कालीन एक्ससाइज कमिश्नर आरव गोपी कृष्णा (Aarav Gopi Krishna) और डिप्टी एक्साइज कमिश्नर आनंद कुमार (Anand Kumar) को सस्पेंड (Suspended) कर दिया है. दोनों अधिकारियों का आबकारी घोटाले में नाम आया था और 19 अगस्त को सीबीआई (CBI) ने दोनों के ठिकानों पर छापा मारा था. 

दरअसल, महीने की शुरुआत में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सतर्कता निदेशालय (डीओवी) की जांच रिपोर्ट के आधार पर 11 अधिकारियों को निलंबित करने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने की मंजूरी विजिलेंस को दी थी. इन सभी अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली की नई आबकारी नीती (2021-22) बनाने और लागू में नियमों की अनदेखी की थी. इन पर आरोप है कि टेंडर को अंतिम रूप देने में गड़बड़ियां हुईं और चुनिंदा विक्रेताओं को लाभ पहुंचाया गया.सतर्कता निदेशालय की रिपोर्ट में घोर अनियमितताओं का जिक्र किया गया, जिसके बाद एलजी ने मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा भी कर रही है.

इन अधिकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई

आरव गोपी कृष्ण और आनंद कुमार के अलावा, डिप्टी कमिश्नर आनंद कुमार तिवारी, असिस्टेंट कमिश्नर पंकज भटनागर, नरेंद्र सिंह और नीरज गुप्ता, सेक्शन अधिकारी कुलजीत सिंह और सुभाष रंजन, सुमन, डीलिंग हेड सत्यव्रत भार्गव, सचिन सोलंकी और गौरव मान के खिलाफ एलजी ने कार्रवाई की सिफारिश की थी.

सात राज्यों में सीबीआई ने की छापेमारी

सीबीआई ने बताया था कि आबकारी घोटाला मामले में एजेंसी सात राज्यों में छापेमारी कर रही है. एफआईआर में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत चार हस्तियों के नाम शामिल हैं. हाल में मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई ने दिनभर छापा मारा था और उनका लैपटॉप-मोबाइल एजेंसी ले गई थी. इस छापेमारी के बाद दिल्ली की सियासत में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. कांग्रेस ने भी आप को मामले को लेकर घेरा है. मनीष सिसोदिया यह दावा तक कर चुके हैं कि उनके पास कुछ संदेश आए, जिनमें कहा गया कि बीजेपी ज्वाइन कर लीजिए, ईडी-सीबीआई की जांच बंद करा दी जाएगी और उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस आज लॉन्च करेगी भारत जोड़ो यात्रा का लोगो और कैंपेन, देर शाम तक पार्टी नेताओं ने लोगों के साथ किया मंथन

Double Murder in Delhi: राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर से हड़कंप, जेजे कॉलोनी में नकाबपोश बदमाशों की फायरिंग में दो लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget