एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में AAP लड़ेगी विधानसभा चुनाव, पंचायत और नगरपालिका चुनाव में भी दिखाएगी दमखम

Jammu-Kashmir: AAP के राष्ट्रीय महासचिव सांसद संदीप पाठक ने कश्मीर के इलेक्शन इंचार्ज इमरान हुसैन के साथ जम्मू और कश्मीर AAP इकाई की महत्वपूर्ण संगठनात्मक स्तर की बैठक की अध्यक्षता की.

Jammu Kashmir : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने दिल्ली सरकार में मंत्री और कश्मीर के इलेक्शन इंचार्ज इमरान हुसैन के साथ जम्मू और कश्मीर आम आदमी पार्टी इकाई की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक स्तर की बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में फ़ैसला लिया गया कि पार्टी जम्मू-कश्मीर में सभी स्तर के चुनाव लड़ेगी. 

पार्टी की ये बैठक दिल्ली में आयोजित की गई जिसमें पार्टी की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष, सह अध्यक्ष और सभी जिला अध्यक्षों ने भाग लिया. इस बैठक के पहले चरण में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने जम्मू-कश्मीर में पार्टी के कामकाज की समीक्षा की. इस बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर में सदस्यता अभियान को गति देने के प्रयासों की भी समीक्षा की गई और इसको लेकर एक रणनीति तैयार की गई.

अगले विधानसभा और पंचायत चुनाव में हिस्सा लेगी

जम्मू-कश्मीर पार्टी नेतृत्व की इस महत्वपूर्ण बैठक में जम्मू-कश्मीर में आगामी चुनावों के लिए चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई और विधानसभा चुनावों, पंचायत चुनावों और नगरपालिका चुनावों पर मुख्य जोर देने के साथ रणनीति को अंतिम रूप दिया गया. अपने संबोधन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी जम्मू-कश्मीर में अगले विधानसभा और पंचायत चुनाव में पूरी राजनीतिक ताकत के साथ हिस्सा लेगी और चुनाव लड़ेगी. 

'यहां के लोगों ने आम आदमी पार्टी को अपार प्यार और समर्थन दिया है'

उन्होंने पार्टी नेतृत्व से हर गांव और शहर में पार्टी को मजबूत करने के प्रयासों को और तेज़ करने के लिए कहा ताकि पार्टी के आधार का विस्तार हो सके. संदीप पाठक ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के प्रति भी आभार व्यक्त किया और कहा कि यहां के लोगों ने आम आदमी पार्टी को अपार प्यार और समर्थन दिया है और वह दिन दूर नहीं जब लोग अगले विधानसभा चुनावों के बाद अपनी जनता समर्थक आम आदमी की सरकार का चुनाव करेंगे.

 

पार्टी को जनता की आवाज बनाने की अपील की

जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी और उपराज्यपाल सरकार पर टिप्पणी करते हुये संदीप पाठक ने कहा कि भाजपा ने जन शिकायत निवारण तंत्र को रिकॉर्ड निचले स्तर पर छोड़कर आम जनता को परेशानी में छोड़ दिया है. संदीप पाठक ने जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जनता के मुद्दों को उजागर करने के लिए कहा साथी ही पार्टी को जनता की आवाज बनाने की अपील की.

ये भी पढ़ें : India China Tension : 'कड़ी निगरानी बनाए रखने के लिए बधाई', चीन से तकरार के बीच अरुणाचल में LAC पर तैनात जवानों से बोले आर्मी चीफ

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget