एक्सप्लोरर

MCD Election: 'BJP का चमत्कार देखो, कूड़े का पहाड़ देखो', MCD चुनाव के लिए AAP ने शुरू किया नया कैंपेन

AAP Vs BJP: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 साल में इन्होंने दिल्ली का कूड़ा-कूड़ा कर दिया है.

AAP ka Campaign:  दिल्ली में आदमी पार्टी (AAP) कूड़ा विरोधी अभियान चलाएगी. ये अभियान 14 सितंबर से 14 अक्टूबर तक चलेगा. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली के अंदर हर व्यक्ति अपने घर की सफाई करने के बाद सोचता कि घर से बाहर जाने पर गलियां और सड़कें साफ होगी, लेकिन देश की राजधानी में रहते हुए यह कभी महसूस नहीं होता. दिल्ली में 15 साल से एमसीडी में बीजेपी की सरकार ने पूरी दिल्ली का कूड़ा-कूड़ा कर दिया है.  

बदबू से होता स्वागत
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में  पूर्व, उत्तर और दक्षिण से प्रवेश करने पर कूड़े के पहाड़ और बदबू आपका स्वागत करती है. यह तीन स्वागत द्वार बीजेपी का चमत्कार है.  पहले लोग पार्षद के घर चले जाते थे लेकिन अब वह कह देता है कि मैं पार्षद नहीं हूं. गृह मंत्रालय ने एकीकरण तो कर दिया लेकिन ऑफिस नहीं खोला. 

परिसीमन अतार्किक- गोपाल राय
आप के नेता गोपाल राय ने कहा कि परिसीमन के नोटिफिकेशन को लेकर लोग फीडबैक दे रहे कि यह अतार्किक है.  एक विधानसभा के किसी वार्ड में 45 हजार लोग तो दूसरे वार्ड में 75 हजार आबादी है. हर वार्ड को विकास के लिए फंड वो ही मिलेगा जो 75 हजार जनसंख्या वाले को मिल रहा है. चुनाव आयोग ने 3 अक्टूबर तक सुझाव मांगे है. उम्मीद है कि सुझाव के बाद चुनाव आयोग इसे ठीक करेगा.

दिल्ली में इतना कूड़ा
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि भलस्वा लैंडफिल पर 90 लाख टन कूड़ा है. वहीं, करीब 4 हजार टन कूड़ा हर रोज आता जिसमें से सिर्फ ढाई हजार टन कूड़ा ही निस्तारित होता है. गाजीपुर लैंडफिल साइट और ओखला का भी यही हाल है. कूड़ा ना डाला जाए तब भी वर्तमान प्रक्रिया के हिसाब से लगभग 27 साल इन कूड़े के पहाड़ों को हटाने में लगेंगे.

यह है अभियान
आम आदमी पार्टी के 'बीजेपी का चमत्कार देखो, कूड़े का पहाड़ देखो अभियान' में 14 सितंबर को गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आप नेत्री आतिशी जाएंगी. इसके अगले दिन यानी 15 सितंबर को सौरभ भारद्वाज ओखला लैंडफिल साइट और 16 सितंबर को दुर्गेश पाठक भलस्वा लैंडफिल साइट जाएंगे. आम आदमी पार्टी ने इसमें दिल्ली के लोगों से जुड़ने की भी अपील की.

यह भी पढ़ें-

Delhi Air Pollution: गोपाल राय ने सार्थक योजना के लिए केंद्रीय मंत्री को लिखी चिट्ठी, विंटर एक्शन प्लान पर मांगा सहयोग

Gujarat Politics: 'प्लॉट मालिकों को धमका कर केजरीवाल का कार्यक्रम रद्द करा रही बीजेपी', आप नेता गोपाल इटालिया का आरोप

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
डीए, कंटेनर समेत मोदी सरकार ने लिए ये 4 बड़े फैसले, दिवाली से पहले बड़ा तोहफा
डीए, कंटेनर समेत मोदी सरकार ने लिए ये 4 बड़े फैसले, दिवाली से पहले बड़ा तोहफा
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget