एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव को लेकर AAP ने शुरू किया 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' पोस्टर कैंपेन, यूनिवर्सिटी के लिए भी तैयार किया प्लान

AAP Poster Against Modi: गोपाल राय ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की जिद है कि वो विपक्ष विहीन सत्ता को संचालित करेंगे. हमें लगता है की यह भारत की पूरी लोकतांत्रिक प्रणाली और संविधान पर सीधा प्रहार है." 

Modi Hatao-Desh Bachao Poster: आम आदमी पार्टी ने गुरुवार (30 मार्च) को देशभर में 'मोदी हटाओ-देश बचाओ' अभियान से जुड़े पोस्टर लगाए. ये पोस्टर 11 अलग-अलग भाषाओं में कई राज्यों में लगाए गए हैं. इस दौरान दिल्ली में AAP मुख्यालय से दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने ये सभी पोस्टर रिलीज किए.

उन्होंने ये घोषणा की कि 'मोदी हटाओ-देश बचाओ' अभियान से अब छात्रों को भी जोड़ा जायेगा. इसके लिए आप आगामी 10 अप्रैल को देशभर की यूनिवर्सिटी में 'मोदी हटाओ-देश बचाओ' का पोस्टर लगाएगी. उन्होंने कहा, "आज देश भर के 22 राज्यों में हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, पंजाबी, मलयालम, उड़िया, कन्नड़, बांग्ला, गुजराती, उर्दू और तेलुगु भाषाओं में 'मोदी हटाओ-देश बचाओ'  के पोस्टर लगाए जा रहे हैं." 

'संविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं'

आप नेता गोपाल राय ने कहा, "मोदी सरकार पूरे विपक्ष को दबाकर भारत को अपनी मुट्ठी में करना चाहती है, लेकिन सत्ता और संस्थाएं किसी की जिद पूरी करने के लिए नहीं होती हैं. आज देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है. इसे बचाना है तो प्रधानमंत्री मोदी को हटाना बहुत जरूरी है. इसलिए पार्टी ने शहीद दिवस पर जंतर-मंतर पर एक सभा कर 'मोदी हटाओ-देश बचाओ' अभियान की शुरुआत का एलान किया है."

'प्रधानमंत्री ने वादा करके धोखा दिया'

उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी ने देश के अंदर किसानों से वादा करके उन्हें धोखा दिया. इसकी वजह से किसानों के अंदर नाउम्मीदी पैदा हुई है. देश के अंदर मजदूरों के लिए जो भी कानून थे, उन्हें 4 कानूनों में समेट दिया गया. देश के छात्रों का सभी यूनिवर्सिटी में दमन किया गया. देश के नौजवान बेरोजगारी की वजह से दर- दर भटक रहे हैं और महिलाएं महंगाई की मार झेल रही हैं."

'लोकतांत्रिक प्रणाली और संविधान पर सीधा प्रहार'

आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा, "पीएम मोदी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने में लगे हुए हैं. भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था है. जिसकी सत्तापक्ष और विपक्ष के बिना परिकल्पना नहीं की जा सकती है, लेकिन जिस तरह से प्रधानमंत्री की जिद है कि वो विपक्ष विहीन सत्ता को संचालित करेंगे. हमें लगता है कि यह भारत की पूरी लोकतांत्रिक प्रणाली और संविधान पर सीधा प्रहार है." 

'एजेंसियों की स्वतंत्रता को खतरा'

उन्होंने आगे कहा, "भारत के अंदर स्वतंत्र एजेंसियां बनाई गईं ताकि किसी भी चीज की निष्पक्ष जांच की जा सके और न्यायालय अपना स्वतंत्र निर्णय ले सके, लेकिन एजेंसियो की स्वतंत्रता को ख़त्म करके अपनी मुट्ठी में करने की कोशिश हो रही है." पीएम मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ऐसे देश की तरफ बढ़ रहे जहां किसान परेशान रहें. नौजवान बेरोजगार रहें, छात्र अशिक्षित रहें, महंगाई बढ़ती रहें, लेकिन पूरा भारत उनकी मुट्ठी में रहे."

10 अप्रैल से शुरू होगा देशव्यापी अभियान

गोपाल राय ने कहा, "विपक्षी पार्टियां उनकी आंख की किरकिरी बनी हुई हैं. उनकी कोशिश है कि सारे संवैधानिक तंत्र को खत्म किया जाए." उन्होंने कहा, "हमने 'मोदी हटाओ-देश बचाओ' का नारा पूरे देश में घोषित कर दिया है. इसके अगले चरण में 10 अप्रैल को देशभर की सभी यूनिवर्सिटियों में यह पोस्टर अभियान चलाया जाएगा."

ये भी पढ़ें-Rahul Gandhi Disqualification: 'लोकतंत्र पर आए खतरों से खुद निपटना होगा', जर्मनी के बयान पर दिग्विजय सिंह के थैंक्यू से मचा बवाल तो बोली कांग्रेस

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget