एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव के बाद शाहीन बाग को लेकर AAP का आरोप, प्रदर्शन को खत्म नहीं होने देना चाहती मोदी सरकार

बता दें कि दिल्ली चुनाव के दौरान बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर शाहीन बाग प्रदर्शन को समर्थन देने का आरोप लगाया था. उस दौरान आम आदमी पार्टी इस मुद्दे से खुद को दूर ही रखा था. लेकिन अब आप ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है.

अलीगढ़: आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि केंद्र की बीजेपी नीत सरकार की मंशा शाहीन बाग के विरोध प्रदर्शन को खत्म करने की है ही नहीं, क्योंकि यह सरकार की ध्रुवीकरण की राजनीति के अनुकूल है. आप नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी सरकार शाहीनबाग प्रदर्शन को खत्म करने को लेकर गंभीर है तो उसे अपने कानून मंत्री के बयान पर अमल करते हुये सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत करनी चाहिए.

संजय सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अपने व्याख्यान के बाद कहा, ‘‘विरोध प्रदर्शन जारी रहना मोदी सरकार के अनुकूल है क्योंकि यह परोक्ष रूप से उनके ध्रुवीकरण के एजेंडे की मदद कर रहा है.’’उन्होंने आरोप लगाया कि एएमयू की बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान उनके पूर्वाग्रह को दिखाता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एएमयू द्वारा देश के लिए किए गए कामों से के बारे में कुछ नहीं जानते. ‘‘ऐसा लगता है कि वह अपना मानसिक संतुलन खो रहे हैं.’’

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधारने और बेहतर शासन देने के बजाए जनता का ध्यान भटका रहे हैं. वर्तमान समय में बलात्कार की घटनाओं को लेकर कुख्यात हो रहा उत्तर प्रदेश बीमारु राज्य (सिक स्टेट) बनता जा रहा है. हालांकि, आप के हिन्दुत्व के एजेंडे की ओर बढ़ने के संबंध में सवाल करने पर सिंह ने साफ इंकार किया कि उनकी पार्टी सॉफ्ट हिन्दुत्व की ओर बढ़ रही है.

बता दें कि शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले 68 दिनों से लगातार विरोध हो रहा है. इस वजह से दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाला कालिंदी कुंज रोड बंद है. प्रदर्शन की वजह से कई शोरूम भी बंद पड़े हुए है. उधर आज सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त किए गए वार्ताकर दूसरे दिन शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने पहुंचे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget