एक्सप्लोरर

कपिल ने लिखा केजरीवाल को पत्र, बोले- ‘अन्ना ने सिखाया है, नाक बंद करो तो मुंह अपने आप खुलता हैं’

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा के अनशन का आज चौथा दिन है. कपिल मिश्रा ने अनशन के चौथे दिन आज एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है. कपिल ने पत्र में समाजसेवी अन्ना हजारे की एक बात का उदाहरण देते हुए केजरीवाल से कहा है कि ‘अन्ना ने सिखाया है, नाक बंद करो तो मुंह अपने आप खुलता हैं.’ कपिल ने पत्र में फिर केजरीवाल से आप नेताओं की विदेशी यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है. कपिल मिश्रा के बीजेपी में शामिल होने की गवाही देने वाली तस्वीरों की सच्चाई! बता दें कि कपिल मिश्रा के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी के बुराड़ी से विधायक संजीव झा अनशन पर बैठ गए हैं. विधायक संजीव झा ने ट्वीट किया कर बताया था, ‘’कपिल मिश्रा जी के झूठ के खिलाफ सत्याग्रह. मैं शुरू करुंगा अनशन. मिलते है सुबह 11 बजे राजघाट पर. सत्यमेव जयते.’’ संजीव ने आज राजघाट पर पहले बापू की समाधि पर परिक्रमा लगाई और फिर अनशन पर बैठ गए. कपिल ने लिखा केजरीवाल को पत्र, बोले- ‘अन्ना ने सिखाया है, नाक बंद करो तो मुंह अपने आप खुलता हैं’ तीन दिन से अनशन पर बैठे कपिल मिश्रा राजघाट पहुंच कर फूट-फूट कर रोए यहां पढ़ें- कपिल का केजरीवाल को लिखा पत्र ‘’आदरणीय अरविंद जी आज अनशन का चौथा दिन है. पिछले चार दिनों में इन विदेशी यात्राओं के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए आपने कितना कुछ करवाया. क्या है ऐसा जिसके सामने आने से आपको डर लगता है. इन पांचों नेताओं के विदेशी दौरों की जानकारी देने से क्यों बच रहे है आप? कल आपने विधायकों को मेरे खिलाफ ढाल बनाने की रणनीति बनाई. केवल एक विधायक तैयार हुए? एक सच को छिपाने के लिए कितने तमाशे अरविंद जी. संजीव मेरे भाई है. मुग्ध है आप पर. एक दिन उनकी आंखों से भी पर्दा हटेगा. शायद कल ही ये पर्दा हट जाए. कल जो तथ्य मैं देश के सामने रखूंगा वो सारे देश को ये बता देंगे कि आप इन विदेशी दौरों की जानकारी देने से क्यों बच रहे हो. कल के लिए भी कोई नया तमाशा ढूंढ लीजियेगा, ध्यान भटकाने के लिए. पुनः याद दिलाना चाहता हूं, जब तक इन विदेशी दौरों के डिटेल्स सार्वजनिक नहीं होते, मैं अनशन नहीं तोडूंगा. आज आपके संगे संबधियों की जांच चल रही है, छापे पड़ रहे है. सत्येंद्र जैन जी के रोज नए खुलासे हो रहे है. पंजाब से, दिल्ली से जो बातें सामने आ रही है वो झकझोर देने वाली है. पर आप पर जूं तक नहीं रेंग रही. आप बस ध्यान भटकाने के नए नए तरीके ढूंढ रहे हो. कल जो तथ्य रखूंगा उसके बाद आपको बोलना पड़ेगा. अन्ना ने सिखाया हैं, नाक बंद करो तो मुंह अपने आप खुलता हैं. आपका कपिल मिश्रा’’ हनुमान मंदिर जाएंगे कपिल अनशन के चौथे दिन कपिल मिश्रा आज शाम पांच बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे. उन्होंने रविवार को केजरीवाल के खिलाफ और बड़ा खुलासा करने का एलान भी किया है. कपिल मिश्रा ने कहा है, ‘’जैसे-जैसे चीजें सामने आ रही हैं वो विश्वास के लायक नहीं हैं. बहुत गंभीर मामले हैं दिल्ली की जनता को बताने की जिम्मेदारी ली है मैंने जब दिल्ली की जनता को पता लगेगा तो दिल्ली की जनता को भी दिल टूटेगा बड़ी गंभीर बातें हैं.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget