एक्सप्लोरर

AAP की बड़ी बैठक आज, केजरीवाल को कुमार में नहीं 'विश्वास'

दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक कल होने वाली है. लेकिन आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास की बढ़ती दूरियों के बीच पार्टी में थोड़ी असहज स्थिति कायम है. राष्ट्रीय परिषद आप में फैसले करने वाली दूसरी सबसे बड़ी इकाई है.

नयी दिल्ली: दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक कल होने वाली है. राष्ट्रीय परिषद आप में फैसले करने वाली दूसरी सबसे बड़ी इकाई है. पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की पांचवी बैठक के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास और विधायक अमानतुल्ला खान के बीच आपसी विवाद के कारण हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं.

आधिकारिक तौर पर बैठक के एजेंडे में हालांकि यह मुद्दा शामिल नहीं किया गया है लेकिन पार्टी में विश्वास का भविष्य दांव पर होने के कारण दोनों पक्ष इस मुद्दे को उठाने की भरपूर कोशिश करेंगे. सूत्रों के मुताबिक अब तक की बैठकों का संचालन करते रहे विश्वास के बजाय इस बार बैठक का संचालन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया करेंगे.

पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह देश के आर्थिक परिदृश्य पर और आशुतोष पार्टी कार्यकतार्ओं और जनता के बीच संवाद मजबूत करने के मुद्दे पर बोलेंगे. बैठक के अंत में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल समापन भाषण देंगे. कुमार विश्वास का नाम वक्ताओं की सूची में भी नहीं है. उधर कुमार विश्वास ने कहा है कि वह बैठक में बाकी लोगों की तरह जाएंगे.

साल 2015 में राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ही योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर निकाला गया था. दोनों नेताओं को "पार्टी विरोधी गतिविधियों" के आरोप में निकाला गया था. उन्होंने केजरीवाल के कामकाज के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए थे. पार्टी से निकाले गए नेताओं ने उस वक्त आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उनसे धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई.

नवंबर 2012 में पार्टी की स्थापना के बाद पहली बार संस्थापक सदस्य विश्वास ने दावा किया कि वक्ताओं की सूची में उनका नाम नहीं है. नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर आप के एक विधायक ने कहा कि बैठक में बढ़ती बेरोजगारी, नोटबंदी और कृषि संकट पर चर्चा होगी.

विश्वास के एक सहयोगी ने बताया, "कुमार भाई एक साधारण कार्यकर्ता के तौर पर राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे." केजरीवाल के समर्थकों ने भी नपी-तुली प्रतिक्रिया जाहिर की और कहा कि बैठक योजना के मुताबिक ही होगी और कोई समस्या होने की आशंका नहीं है. लेकिन विश्वास एवं केजरीवाल की बढ़ती दूरियों के मद्देनजर बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने बैठक में एक-दूसरे से निपटने की रणनीति तैयार कर ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget