एक्सप्लोरर

'गलती से चार्जशीट में जुड़ा नाम', आप सांसद संजय सिंह ने कहा- ईडी ने अब खत लिखकर मांगी है माफी

Delhi Excise Case: आप सांसद संजय सिंह ने ईडी की चिट्ठी मिलने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि ईडी ने उन्हें चिट्ठी लिखकर खेद जताया है और गलती से नाम लिखने की बात कही है.

Delhi Liquor Policy Case: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बुधवार (3 मई) को ईडी (ED) के नोटिस को लेकर बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि उन्हें ईडी की चिट्ठी मिली है. ईडी ने उन्हें चिट्ठी लिखकर खेद जताया है और कहा है कि चार्जशीट में उनका नाम गलती से आया है. इस मामले को लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम पर निशाना साधा है.

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि क्या किसी का नाम चार्जशीट में गलती से भी डाला जाता है? इससे साफ है कि पूरा केस फर्ज़ी है. केवल गंदी राजनीति के तहत देश की सबसे ईमानदार पार्टी को बदनाम करने और सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री जी ऐसा कर रहे हैं. उन्हें ये शोभा नहीं देता. 

वित्त सचिव को लिखा पत्र

इससे पहले संजय सिंह मंगलवार को ट्वीट किया था कि ईडी एक झूठ का पुलिंदा है अभी तक मेरी लीगल नोटिस का ईडी ने कोई जवाब नहीं दिया. ईडी को उसके गुनाहों की सजा जरूर मिलेगी चाहे सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़े. सत्य की लड़ाई जारी रहेगी. ईडी पर अग्रिम कार्यवाही के लिये भारत सरकार के वित्त सचिव को पत्र लिखा है. 

सप्लीमेंट्री चार्जशीट में था आप नेताओं का नाम

दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले पर अपनी तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आप नेताओं संजय सिंह और राघव चड्ढा के नामों का जिक्र किया था. दोनों नेता राज्यसभा सदस्य हैं. चार्जशीट में सिर्फ उनके नाम का जिक्र है, उन्हें मामले में आरोपी के तौर पर नहीं दिखाया गया. सप्लीमेंट्री चार्जशीट हाल ही में राउज एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दायर की गई थी. 

राघव चड्ढा ने क्या कहा?

इस पर राघव चड्ढा ने मंगलवार को कहा था कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दायर आरोपपत्र में उन्हें एक आरोपी के रूप में नामित किए जाने संबंधी मीडिया में आई खबरें तथ्यात्मक रूप से गल हैं. उन्होंने कहा कि यह खबरें उनकी प्रतिष्ठा व विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने के लिये एक दुष्प्रचार का हिस्सा प्रतीत होती हैं.

ये भी पढ़ें: PT Usha Met Wrestlers: अनुशासनहीनता वाले बयान के बाद पहलवानों से मिलीं पीटी उषा, बोलीं- 'जल्द न्याय मिलेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में खेल से लेकर रोजगार तक का रिपोर्ट कार्ड
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में खेल से लेकर रोजगार तक का रिपोर्ट कार्ड
हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन का पहला रिएक्शन, बोले- 'क्या मैंने...'
हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन का पहला रिएक्शन, बोले- 'क्या मैंने...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget