एक्सप्लोरर

Delhi Services Bill: 'ये धर्म और अधर्म की लड़ाई है, जिसमें धर्म की ही जीत होगी', दिल्ली सेवा बिल पर बोले AAP सासंद राघव चड्ढा

Raghav Chadha on Delhi Services Bill: राघव चड्ढा ने कहा कि इससे ज्यादा असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक कागज एक बिल के रूप में शायद ही पहले कभी संसद भवन में पेश किया गया होगा.

AAP on Delhi Services Bill: अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर से जुड़ा दिल्ली सेवा बिल मंगलवार (1 अगस्त) को लोकसभा में पेश किया जाना है. इस पर आम आदमी पार्टी के राजयसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक बार फिर बीजेपी पर लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने का आरोप लगाया. राघव चड्ढा ने कहा कि अगर ये बिल पास हो गया तो फिर दिल्ली में बिजली और पानी का बिल जीरो आएगा या नहीं ये बीजेपी के LG तय करेंगे.
 
राघव चड्ढा ने कहा कि इससे ज्यादा असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक कागज एक बिल के रूप में शायद ही पहले कभी संसद भवन में पेश किया गया होगा. उन्होंने कहा कि एक चुनी हुई सरकार की शक्तियां चंद बाबू के हाथों में सौंपी जा रही है.
 
राघव चड्ढा बोले- सरकार की नहीं, 2 करोड़ लोगों की शक्तियां छीन रही बीजेपी
राघव चड्ढा ने आगे कहा, "लोग वोट देकर अपनी सरकार चुनते हैं ताकि सरकार उनके लिए काम कर सके, लेकिन जब उस सरकार की शक्तियां ही छीन ली जाएंगी तो फिर काम कैसे होगा यानी ये लोग(बीजेपी) सरकार की नहीं बल्कि दिल्ली के 2 करोड़ लोगों की शक्तियां छीन रहे हैं." राघव चड्ढा ने कहा कि इसका मतलब यह है कि अब वह सारी शक्तियां एलजी के पास चली जाएंगी यानी आपका बिजली और पानी का बिल जीरो आएगा या नहीं ये सब एलजी तय करेंगे.
 
संदीप दीक्षित के बयान पर दिया ये जवाब
वहीं, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा कि इस बिल को पास होने से नहीं रोकना चाहिए क्योंकि इसमें कुछ गलत नज़र नहीं आता. इस पर राघव चड्ढा ने कहा कि भले ही कुछ नेताओं ने भावनाओं में आकर ये बयान दिया होगा, लेकिन मुझे लगता है कि पूरा विपक्षी गठबंधन INDIA एक साथ है. लोकतंत्र के साथ है और इस बिल को हराने के लिए सब साथ आएंगे. राघव ने कहा कि बीजेपी के अंदर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो चाहते हैं कि संविधान बना रहे, लोकतंत्र बना रहे हैं वह भी हमारा साथ देंगे.

राघव चड्ढा ने कहा- ये धर्म और अधर्म की लड़ाई
जब राघव चड्ढा से ये पूछा गया कि बिना नंबर के इस बिल को कैसे सदन में रोक पायएंगे? इस पर राघव ने जवाब देते हुए कहा, "राज्यसभा में सत्ता पक्ष के पास आंकड़े नहीं हैं इसलिए राज्यसभा में क्या होगा? ऊंट किस करवट बैठेगा? ये तब ही पता चलेगा जब राज्य सभा में यह बिल पेश किया जाएगा. ये धर्म और अधर्म की लड़ाई है. जिसमें धर्म ही जीतेगा."

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget