एक्सप्लोरर

AAP विधायक अमानतुल्ला खान को निर्विरोध दिल्ली वक्फ बोर्ड का सदस्य चुना गया

AAP विधायक अमानतुल्ला खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड का निर्विरोध सदस्य चुना गया है. अमानतुल्ला दिल्ली के ओखला से विधायक है.

नई दिल्ली: ओखला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को मंगलवार निर्विरोध दिल्ली वक्फ बोर्ड का सदस्य चुन लिया गया. वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि खान विधायक कोटे का एक सदस्य चुने जाने के लिए हुए चुनाव में एकमात्र उम्मीदवार थे. उन्हें निर्वाचन अधिकारी और उत्तरी दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट शिंदे दीपक अर्जुन द्वारा चुनाव प्रमाण पत्र सौंपा गया.

सदस्य के तौर पर खान के चुनाव के बाद अब उनके लगातार तीसरी बार बोर्ड का अध्यक्ष बनने की संभावना है. दिल्ली वक्फ बोर्ड के सदस्य अपने बीच से किसी एक सदस्य को बोर्ड का अध्यक्ष चुनते हैं. बोर्ड में सात सदस्य होते हैं.

खान इससे पहले 2016 में छह महीने के लिये बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए थे. उसी साल मई में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद वह सितंबर 2018 से मार्च 2020 तक दूसरी बार इसके अध्यक्ष रहे. दिल्ली वक्फ बोर्ड राजधानी में मस्जिदों, कब्रिस्तानों, स्कूलों, रिहायशी इमारतों और दुकानों समेत 2,000 से अधिक संपत्तियों का संरक्षक है.

अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड के चार निर्वाचित सदस्य होते हैं, जिनमें एक विधायक, एक मौजूदा या पूर्व सांसद, मुतवल्ली (प्रबंधक या संरक्षक) और बार काउंसिल का एक सदस्य होता है. शेष तीन सदस्यों में दिल्ली सरकार का एक अधिकारी (यह सीट अभी रिक्त है), एक सामाजिक कार्यकर्ता और एक मुस्लिम विद्वान होता है.

COVID 19: दिल्ली में आए कोरोना के 3609 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 1,97,135 हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
CJP Protest: जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget