एक्सप्लोरर

AAP Vs BJP: हिंदू देवी-देवताओं के अपमान के आरोपों पर केजरीवाल के मिनिस्टर की सफाई- ऐसे कार्यक्रम में गडकरी भी तो गए थे

Rajendra Pal Gautam News: दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि दशहरा के मौके पर एक कार्यक्रम में गौतम ने हजारों लोगों की मौजूदगी में हिंदू देवी-देवताओं के प्रति ‘अनादर’ दिखाया.

Rajendra Pal Gautam Reaction On Allegation: बीजेपी के लगाए गए हिंदू देवी-देवताओं के अपमान के आरोपों पर दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि उनके (BJP) के पास कोई मुद्दा नहीं है, मुद्दा होता तो इस तरह की राजनीति नहीं करते. पार्टी मामले को बेवजह तूल देने की कोशिश कर रही है. ये दीक्षा का कार्यक्रम हर साल होता है और बीजेपी के मंत्री भी इसमें शामिल होते हैं. राजेंद्र पाल गौतम ने ये भी कहा कि परसों नितिन गडकरी और रामदास अठावले भी दीक्षा के एक ऐसे ही कार्यक्रम में नागपुर में शामिल हुए थे. ये तो धार्मिक आयोजन है.

आप धर्मांतरण करवा रहे है? इसमें शपथ दिलायी जा रही है कि हम ब्रह्मा, विष्णु, महेश को नहीं मानते. इस सवाल के जवाब में राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि बौद्ध दीक्षा में 22 प्रतिज्ञाएं दिलायी जाती हैं. ये इसी का हिस्सा है, इसमें किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोला जाता. बौद्ध धर्म को दुनियाभर में जाना जाता है. भारतीय संविधान भी किसी को भी किसी भी पंथ को मानने की इजाजत देता है. वेदों की उपासना की आजादी भी सबको है.

बीजेपी ने की मंत्री बर्खास्त करने की मांग

वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली यूनिट ने शुक्रवार (7 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनकी सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को बर्खास्त करने की मांग की. बीजेपी ने गौतम पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया.  दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि दशहरा के मौके पर करोलबाग में आयोजित एक कार्यक्रम में गौतम ने हजारों लोगों की मौजूदगी में हिंदू देवी-देवताओं के प्रति ‘अनादर’ दिखाया. उन्होंने कहा, “यह कोई पहली घटना नहीं है. हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना और उनके प्रति अनादर दिखाना आम आदमी पार्टी (AAP) के स्वभाव में है. हम अरविंद केजरीवाल से गौतम को तत्काल उनके मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग करते हैं.”

कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए

इस मामले पर बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि केजरीवाल के इशारे पर ये सब हुआ है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी आपने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है. आपको पूरे भारत से इसके लिए कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए. हिंदू अपने भगवान का अपमान सहन नहीं करेगा. हम मांग करते हैं कि ऐसे मंत्री को, जो नफरत फैला रहा है, जो दंगे कराना चाह रहा है उसे तुरंत बर्खास्त करें. आप अग्निपरीक्षा दें. अगर आपने ऐसे नहीं किया जाता है तो मान जाएगा कि ये शब्द मंत्री के हो सकते हैं, उसके पीछे आप हैं.

दोनों समुदायों में पैदा हो सकती है दुश्मनी

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी मंत्री पद से गौतम की बर्खास्तगी की मांग की. उन्होंने दावा किया कि गौतम की हरकत से हिंदू और बौद्ध समुदाय के बीच दुश्मनी पैदा हो सकती है. गौतम उस कार्यक्रम में मौजूद थे, जहां कथित तौर पर बौद्ध धर्म अपनाने वाले लोगों ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का अनुसरण करने और हिंदू देवी-देवताओं की पूजा छोड़ने का संकल्प लिया था.

ये भी पढ़ें: 

जब राहुल गांधी ने पकड़ा हाथ, दौड़ पड़े 75 साल के पूर्व सीएम सिद्धारमैया, राजनीति का ये Video कर देगा हैरान

चीफ जस्टिस के उत्तराधिकारी के लिए केन्द्र सरकार ने CJI यूयू ललित को लिखा पत्र, 8 नवंबर को हो रहे रिटायर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे पर भरे ट्रैफिक में परिवार पर हमला, डैशकैम में कैद हुई पूरी वारदात
बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे पर भरे ट्रैफिक में परिवार पर हमला, डैशकैम में कैद हुई पूरी वारदात
बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु अधिकारी?
बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु?
Delhi Green Mission : दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget