एक्सप्लोरर

IndiGo Flight: इंडिगो की फ्लाइट अहमदाबाद में लैंडिंग के दौरान हुई टेल स्ट्राइक का शिकार, सभी यात्री सुरक्षित

IndiGo Flight Tail Strike: फ्लाइट बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही थी. इस फ्लाइट को सुरक्षित रूप से उतारा गया है और ग्राउंडेड घोषित किया गया है.

IndiGo Flight News: इंडिगो की एक फ्लाइट को गुरुवार (15 जून) को गुजरात के अहमदाबाद में लैंडिंग के दौरान टेल स्ट्राइक का सामना करना पड़ा. बेंगलुरु से अहमदाबाद (Bengaluru Ahmedabad Flight) जा इस फ्लाइट को सुरक्षित रूप से उतारा गया और ग्राउंडेड घोषित किया गया है. फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. इंडिगो (IndiGo) ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. 

इंडिगो ने एक बयान जारी कर कहा कि बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6595 अहमदाबाद में उतरते समय टेल स्ट्राइक का शिकार हो गई. आवश्यक आंकलन और मरम्मत के लिए विमान को अहमदाबाद हवाईअड्डे पर ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया. एयरलाइंस ने कहा कि संबंधित अधिकारियों की ओर से घटना की जांच की जा रही है.

दिल्ली एयरपोर्ट पर भी हुई थी ऐसी घटना

हाल ही में इंडिगो के एक विमान के साथ एक और ऐसी घटना हुई थी. इंडिगो के विमान का पिछला हिस्सा 11 जून को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते समय जमीन से टकरा गया था. इसके बाद विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने घटना की जांच के आदेश दिए थे. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि डीजीसीए के आदेश पर एयरलाइन ने चालक दल के सदस्यों को भी उड़ान भरने से रोक दिया है. इंडिगो ने एक बयान में घटना की पुष्टि की थी. 

विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकराने हुआ था क्षतिग्रस्त 

अधिकारी ने कहा था कि 11 जून को इंडिगो का विमान ए321 नियो कोलकाता से दिल्ली के लिए उड़ान संख्या 6ई-6183 का परिचालन कर रहा था और दिल्ली में उतरते समय उसका पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया. डीजीसीए के अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में उतरने तक उड़ान सामान्य थी और चालक दल ने इसके रनवे 27 पर पहुंचने के दौरान महसूस किया कि वे सामान्य से अधिक लंबे समय तक चलते रहे. उन्होंने बताया कि विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकराने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था. 

(इनपुट भाषा से भी)

ये भी पढ़ें- 

Biparjoy Cyclone: वो चक्रवात जिसने नए देश को दिया जन्म, चली गई थी 3 लाख से अधिक लोगों की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget