एक्सप्लोरर

AAP ने RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को दिया राज्यसभा सीट का प्रस्ताव

आप नेता ने जनवरी में खाली हो रही तीन सीटों पर पार्टी के किसी नेता को उम्मीदवार नहीं बनाये जाने की जानकारी देते हुये बताया कि इस बाबत राजन से संपर्क किया गया है.

नई दिल्ली:  आम आदमी पार्टी ने भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को पार्टी उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा की सदस्यता की पेशकश की है. पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर आप नेता ने बताया कि राजन की तरफ से फिलहाल इस पेशकश पर कोई जवाब नहीं मिला है. आप के एक वरिष्ठ नेता ने राज्यसभा में दिल्ली की अगले साल जनवरी में खाली हो रही तीन सीटों पर पार्टी के किसी नेता को उम्मीदवार नहीं बनाये जाने की जानकारी देते हुये बताया कि इस बाबत राजन से संपर्क किया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि आप नेतृत्व ने संसद के उच्च सदन के लिये पार्टी अपने किसी नेता को उम्मीदवार नहीं बनायेगी. इसके लिये राजन के अलावा दो अन्य उम्मीदवारों के लिये पार्टी को किसी कानूनविद और प्रतिष्ठित समाजसेवी की तलाश है. दिल्ली से राज्यसभा की तीन सीटों पर कांग्रेस के जनार्दन द्विवेदी, डा. कर्ण सिंह और परवेज हाशमी सांसद हैं. इनका कार्यकाल अगले साल जनवरी में खत्म हो रहा है. इन तीनों सीटों पर दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में 66 विधायकों वाली आप के तीनों उम्मीदवारों की जीत तय है. राज्यसभा की सदस्यता के लिये आप के किसी नेता को मैदान में नहीं उतारने के फैसले से संसद के उच्च सदन में पहुंचने का पार्टी नेता कुमार विश्वास का दावा भी निष्प्रभावी हो गया है. इससे पार्टी के अंदर राज्यसभा की सदस्यता को लेकर मचा घमासान भी खत्म करने में पार्टी नेतृत्व को मदद मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget