एक्सप्लोरर

Gujarat Politics: गुजरात में AAP के 5 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें हवाहवाई! दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मिले सभी

Gujarat AAP MLA: पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ ही 'आप' गुजरात यूनिट के सभी पदाधिकारी भी इस मीटिंग में मौजूद थे. बताया जा रहा है कि गुजरात चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर इस बैठक में चर्चा हुई.

Gujarat AAP 5 MLA Meeting with Arvind Kejriwal: गुजरात से आम आदमी पार्टी के सभी 5 नवनिर्वाचित विधायक बुधवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर जाकर मिले. पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ ही 'आप' गुजरात यूनिट के सभी पदाधिकारी भी इस मीटिंग में मौजूद थे. बताया जा रहा है कि गुजरात चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन और आगे की रणनीति पर इस बैठक में चर्चा हुई. पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम ने नए चुने गए विधायकों को शुभकामनाएं भी दीं.

182 सीट पर लड़ी थी 'आप'

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 182 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. पार्टी का दावा था कि वह सत्ता में आएगी. हालांकि, बीजेपी ने यहां रिकॉर्ड जीत दर्ज की. 'आप' सिर्फ 5 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई. इनमें जाम जोधपुर, विसावदर, गारियाधार, डेडियापाडा और बोटाद की सीटें शामिल हैं. इस बीच पार्टी को लेकर यह भी अफवाह आई कि उसके चुने गए पांचों विधायक बीजेपी जॉइन कर सकते हैं.

ये हैं आम आदमी पार्टी के पांचों विधायक

पार्टी के पांच विधायकों की बात करें तो इनमें बोटाद से उमेश मकवाणा, डेडियापाड़ा सीट से चैतर वसावा, सुरेंद्र नगर जिले की गारियाधार सीट से सुधीर वाघाणी, सामाजिक कार्यकर्ता भूपत भाई भायाणी और जामनगर जिले की जाम जोधपुर सीट से हेमंत भुवा ने जीत दर्ज की थी. बीच में ऐसी भी खबरें आईं थीं कि ये सभी विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

बता दें कि गुजरात चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए कई मायनों में खास था. यहां रिजल्ट आते ही जो वोट प्रतिशत पार्टी को मिला, उससे उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया. आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में 40 लाख से अधिक वोट मिले. यह कुल मतों का करीब 13 प्रतिशत था.

ये भी पढ़ें

Bharat Jodo Yatra: '...तो इकॉनमी तबाह नहीं होती', रघुराम राजन के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर BJP ने उठाए सवाल तो बोली कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget