एक्सप्लोरर

पशु तस्करी रोकने के लिए गायों को मिलेगी 'खास पहचान'

नई दिल्ली: भारत से बांग्लादेश पशु तस्करी रोकने पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट पेश की है. कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र से इस मसले पर जवाब मांगा था.

गोवंश के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर तक के सुझाव

केंद्र सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार ने बताया कि गृह मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेट्री की अध्यक्षता में एक कमिटी बनाई गई थी. कमिटी ने मामले से जुड़े राज्यों से बात कर ये रिपोर्ट तैयार की है. रिपोर्ट में कई कदम सुझाए गए हैं. इसमें पशुओं के लिए शेल्टर होम बनाने से लेकर और गोवंश के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर तक के सुझाव हैं.

कमिटी के कुछ सुझाव हैं :-

  • पशु तस्करी रोकने के लिए लोगो का सहयोग लिया जाए. टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर बनाया जाए. लोग जिस पर आवारा घूम रहे पशुओं की जानकारी दे सकें.
  • गाय, गोवंश और उपयोगिता खो चुके पशुओं की पहचान के लिए उन्हें खास पहचान नंबर यानी UID दिया जाए. ये व्यवस्था पूरे देश में लागू हो.
  • UID नंबर में पशु की उम्र, लिंग, लोकेशन, रंग, ब्रीड, हाईट और शरीर पर मौजूद खास निशान का ब्यौरा हो. इससे उन्हें ट्रैक करने में आसानी होगी. तस्करी पर लगाम लगेगी.
  • आवारा पशुओं को सुरक्षा देना और ध्यान रखना राज्य सरकार का दायित्व है. उनके लिए हर जिले में कम से कम 500 जानवरो की क्षमता वाला शेल्टर होम होना चाहिए. इसका खर्चा राज्य सरकार उठाए.
  • शेल्टर होम में बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए. अभी जहां भी इस तरह के पशु आश्रय हैं, उनमें सुविधाओं की बहुत कमी है.
  • जो पशु दूध देने में समर्थ नहीं हैं, उन पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है, क्योंकि ऐसे पशुओं की भारत से बाहर तस्करी सबसे ज़्यादा होती हैं.
  • मुश्किलें झेल रहे किसानों के लिए ऐसे स्कीम लांच की जानी चाहिए ताकि वो दूध ना दे सकने वाले पशुओं को बेचने के लिए विवश ना हो.

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से दरख्वास्त की कि वो इस रिपोर्ट पर विचार कर उचित आदेश जारी करे. कोर्ट ने बुधवार को इस रिपोर्ट पर विस्तृत सुनवाई की बात कही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर चले अवमानना का केस', याचिका पर SC करेगा सुनवाई
'राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर चले अवमानना का केस', याचिका पर SC करेगा सुनवाई
'आरोपी सांसद को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन', राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद क्या बोलीं रूप कुमारी
'आरोपी सांसद को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन', राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद क्या बोलीं रूप कुमारी
India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget