एक्सप्लोरर

राजधानी दिल्ली में बीच सड़क पर चाकूओं से गोदकर युवक की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में एक युवक को तीन युवकों ने बीच सड़क पर चाकुओं से गोदकर मार डाला. पुलिस ने हत्या के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में एक युवक की सरेआम चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. बदमाशो ने युवक के ऊपर चाकू से 2 दर्जन से ज्यादा वार किए. पूरी वारदात वहा लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इस वारदात ने दिल्ली वासियों को झकझोर के रख दिया है. सीसीटीवी मे दिख रहा है कि कैसे एक शख्स को सरेआम तीन से चार लड़के चाकुओं से गोद रहे हैं और भीड़ तमाशबीन बनी हुई है. आसपास से लोग मोटरसाइकिल और गाड़ियों से गुज़र रहे हैं, लेकिन कोई बीचबचाव करने की हिम्मत नहीं करता है. हत्यारे इतने बेख़ौफ़ थे कि युवक का शरीर चाकुओं से छलनी करने के बाद कुछ कदम आगे बढ़ते हैं और फिर वापस आकर बेजान पड़े यूवक के शरीर को चाकुओं से गोदते हैं. मृतक का नाम मनीष बताया जा रहा है.

नाबालिक हैं हत्या के तीनों आरोपी- पुलिस

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी युवकों में से एक इलाके में मोटरसाइकिल पर अक्सर स्टंट करता था. इस बात को लेकर मनीष और उनके बीच कई बार कहासुनी भी हुई थी. बुधवार को भी मनीष और एक आरोपी युवक के बीच में फिर से बहस हुई. जिसके बाद आरोपी ने अपने दो साथियों को बुलाया और मनीष पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी युवक नाबालिक है और मनीष के ही पड़ोस में रहते है.

सरेराह हुई हत्या से पुलिस पर खड़े हुए सवाल

दिल्ली पुलिस ने एक सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को मादीपुर इलाके से पकड़ लिया. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सभी आरोपी नाबालिग है जिसके बाद पुलिस ने इन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों ही नेपाल भागने की फिराक में थे. लेकिन जिस तरीके से इन तीनों ने बेखौफ होकर सरेआम सरेराह सड़क पर चाकू से गोदकर मनीष की हत्या की उससे एक बात तो साफ है कि दिल्ली के अंदर बदमाशों के हौसले बेहद बुलंद हैं. उनके अंदर पुलिस का कोई खौफ नहीं है.

यह भी पढ़ें-

क्या सावन के पवित्र महीने में मोक्ष पाने के लिए उज्जैन आया था कुख्यात विकास दुबे?

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, कल बारामूला में मारे गए थे तीन आतंकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ATF में एथेनॉल मिलाने की खबर सच या अफवाह? जानिए सरकार ने क्या कहा
ATF में एथेनॉल मिलाने की खबर सच या अफवाह? जानिए सरकार ने क्या कहा
SC/ST आरक्षण में ‘क्रीमी लेयर’ का विरोध, SC में दाखिल हलफनामा
SC/ST आरक्षण में ‘क्रीमी लेयर’ का विरोध, SC में दाखिल हलफनामा
भारी बारिश से लेकर बढ़ते तापमान तक, IMD ने बताया अगले 14 दिनों का मौसम
भारी बारिश से लेकर बढ़ते तापमान तक, IMD ने बताया अगले 14 दिनों का मौसम
कांग्रेस विधायक के करीबी पर जमीन हड़पने का आरोप, जानें पूरा मामला
कांग्रेस विधायक के करीबी पर जमीन हड़पने का आरोप, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget