एक्सप्लोरर

क्या सावन के पवित्र महीने में मोक्ष पाने के लिए उज्जैन आया था कुख्यात विकास दुबे?

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला दुर्दांत अपराधी विकास दुबे मोक्ष के लिए उज्जैन आया था. कल एसपी ने बताया था कि वह अकेला ही यहां आया था. जानकारी के मुताबिक महाकाल मंदिर आने से पहले उसने शिप्रा नदी में स्नान किया था.

उज्जैन: आतंक का पर्याय बन चुके दुर्दांत अपराधी विकास दुबे ने अपने पूरे जीवन को अपराधों में झोंक दिया, लेकिन जब अंत का समय आया तो उसने मोक्ष प्राप्त करने की सोच ली. शायद इसीलिए वह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचा और उसने शिप्रा नदी में स्नान कर राजाधिराज महाकाल के दर्शन भी कर लिए. हालांकि, कर्मों का फल उसके मोक्ष के आड़े आ गया.

कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या करने वाले कुख्यात बदमाश विकास दुबे ने अपने अंतिम समय में पुण्य कमाने का सोचा. पूरे कानपुर में "पंडितजी" के नाम से पहचाने जाने वाले विकास दुबे ने केवल आखिरी समय में ही पूजा-पाठ किया. उज्जैन की पुण्य सलिला शिप्रा नदी में स्नान करके भगवान महाकाल के दर्शन किए. हालांकि, महाकाल मंदिर से ही वह दर्शन के तुरंत बाद पकड़ा गया.

सावन के पवित्र महीने में मोक्ष के लिए उज्जैन आया था विकास दुबे

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद शंकर व्यास के मुताबिक, सावन का महीना चल रहा है और इस पवित्र महीने में पवित्र नदी में स्नान कर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन करने का विशेष महत्व है. उनका कहना है कि अगर विधि के विधान के अनुसार धार्मिक परंपराओं का निर्वहन कर यदि किसी का आकस्मिक निधन हो जाता है तो उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है. लेकिन दुर्दांत अपराधी विकास दुबे ने सिर्फ अंतिम समय में ही धार्मिक कार्यों में हिस्सा लिया. ऐसे मामले धर्म शास्त्रों के अनुसार अपराधी को मोक्ष नहीं बल्कि उसके कर्मों की सजा का भी धार्मिक विधान है.

रावण की तरह अंतिम समय में विकास दुबे ने किया भगवान को याद

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी राम गुरु के मुताबिक भगवान महाकाल के दरबार में सावन महीने में पूजा का विशेष महत्व है. लेकिन जिस तरह रावण का अंत हुआ और उसने अंतिम समय में भी भगवान को याद किया, उसी तरह विकास दुबे ने केवल अंतिम समय में ही भगवान को याद किया है. अगर वह भगवान के प्रति इतनी आस्था रखता तो शायद उसके हाथों से इतने अपराध नहीं होते.

उल्लेखनीय है कि 9 जुलाई को उज्जैन पहुंचने के बाद विकास दुबे ने अलसुबह ब्रह्म मुहूर्त में शिप्रा नदी में स्नान किया था. इसके बाद वह ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर पहुंचा, जहां से सुबह 8:30 बजे के लगभग उसे पकड़ लिया गया. जिसके बाद उसका कानपुर जाते समय एनकाउंटर हो गया.

यह भी पढ़ें- 

MP: शिवराज कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, सिंधिया समर्थक मंत्रियों को मिले परिवहन-ऊर्जा जैसे विभाग

सचिन पायलट को बीजेपी नेता बताने वाले बयान पर पीएल पुनिया की सफाई, कहा- सिंधिया की जगह गलती से लिया नाम

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget