एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, कल सोपोर में मारे गए थे तीन आतंकी

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में आज दो आतंकवादी ढेर हो गए. हालांकि, इसमें एक महिला भी जख्मी हो गई है.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए. हालांकि, इस मुठभेड़ में एक महिला भी गोली लगने की वजह से जख्मी हो गई है. अभी तक मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने अनंतनाग जिले के श्रीगुफ्वारा इलाके में तड़के घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. इसके बाद आतंकियों और जवानों की बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को यह बड़ी कामयाबी मिली. बताया जा रहा है कि सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया.

कल सोपोर में मारे गए थे तीन आतंकी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के जवान संयुक्त रूप से घाटी में ऑपरेशल क्लीन चला रहे हैं. इस ऑपरेशन में कल सोपोर इलाके में सुरक्षबलों के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली थी. आतंकियों के साथ मुठभेड़ में कल जवानों ने तीन आतंकियों को ढेर किया था. मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और एके-47 बरामद हुई थी.

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने मुठभेड़ पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया था कि रविवार के एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी उस्मान भी मारा गया. ये वही आतंकी है जिसने कुछ दिनों पहले सोपोर में एक आतंकी हमले को अंजाम दिया था और इस हमले में एक सीआरपीएफ जवान और एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी.

शनिवार को भी मारे गए थे दो आतंकी

गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को भी नौगाम सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सेना के जवानों ने मार गिराया था. इन आतंकियों के मारे जाने की खबर रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने दी थी. वहीं, शनिवार को ही कुपवाड़ा में भी सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर किया था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget