एक्सप्लोरर

शंकराचार्य बोले- भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा रुकवाने के लिए सुनियोजित योजना बनाई गई

भुवनेश्वर के पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा रुकवाने के लिए सुनियोजित योजना बनाई गई है. सुप्रीम कोर्ट ने 23 जून को होने वाली इस यात्रा पर रोक लगाई है.

भुवनेश्वर: पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने रविवार को आरोप लगाया कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा रुकवाने के लिए सुनियोजित योजना बनाई गई है. शंकराचार्य का यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब गजपति महाराज दिब्यसिंह देब और सेवादारों ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से अनुरोध किया है कि वह सुप्रीम कोर्ट के 18 जून के आदेश में संशोधन के लिए जल्दी अर्जी देने में हस्तक्षेप करें. गौरतलब है कि SC ने अपने आदेश में 23 जून को होने वाली रथ यात्रा पर रोक लगा दी थी.

राज्य सरकार रथ यात्रा की अनुमति ले, भले ही उसमें लोग शामिल न हों- शंकराचार्य

शंकराचार्य ने मांग की है कि राज्य सरकार सुप्रीर्म कोर्ट से रथ यात्रा की अनुमति ले, भले ही उसमें लोग शामिल ना हों. इस साल की रथ यात्रा रद्द होने पर निराशा जताते हुए शंकराचार्य ने कहा, ‘वार्षिक समारोह को रोकने के लिए सुनियोजित योजना बनाई गई है.’

एक वीडियो संदेश में पुरी के शंकराचार्य ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट 20 जून को समीक्षा याचिका स्वीकार कर सकता था, जिसमें उसके 18 जून के आदेश में संशोधन करने का अनुरोध किया गया था. ऐसे उदाहरण मौजूद हैं जब कोर्ट ने अवकाश के दौरान भी महत्वूपर्ण विषयों पर सुनवाई की है.’

सुप्रीम कोर्ट को गलत तथ्य दिए गए- रघुनाथ महापात्रा

पुरी में रथ यात्रा की अनुमति देने की वकालत करते हुए राज्यसभा सदस्य और लोकप्रिय शिल्पकार रघुनाथ महापात्रा ने आरोप लगाया है कि सुप्रीम कोर्ट को यह भ्रामक तथ्य दिया गया है कि पुरी की रथ यात्रा में 10-12 लाख लोगों का जमावड़ा होगा.

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य महापात्रा ने कहा कि जमावड़े में लोगों की संख्या के आधार पर ही न्यायालय ने रथ यात्रा पर रोक लगाई है.

इस बीच गजपति महाराज ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को लिखे अपने पत्र में स्पष्ट रूप से कहा है कि पुरी में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा का आयोजन ‘स्वीकृत और अनिवार्य है.’ गजपति महाराज ने स्कंद पुराण, ब्रह्म पुराण, निलाद्री महोदया और बामदेब संहिता से संदर्भ देते हुए उक्त बात कही.

रथयात्रा परंपरा नहीं एक धार्मिक अनुष्ठान है- गजपति महाराज

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति के प्रमुख गजपति महाराज ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा, ‘इन पुराणों में स्पष्ट लिखा है कि श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु (जिन्हें पुराणों में श्री पुरुषोत्तम कहा गया है) परमात्मा हैं. वह कोई अवतार नहीं बल्कि अवतारी हैं और श्री जगन्नाथ धाम पृथ्वी पर उनका स्थायी निवास है.’

उन्होंने यह भी कहा कि रथयात्रा महज परंपरा नहीं है बल्कि सदियों से चला आ रहा एक धार्मिक अनुष्ठान है, उसे किसी भी हाल में रोका नहीं जा सकता है. फिर चाहे कोरोना वायरस महामारी ही क्यों ना हो.

इस संबंध में दैतापति नियोग के अध्यक्ष रबिन्द्र दास महापात्रा ने कहा,  'सुप्रीम कोर्ट को सही सूचना नहीं दी गई, इसलिए उसने यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया.’

यह भी पढ़ें- 

मुस्लिम छात्र ने SC से की जगन्नाथ यात्रा पर रोक के आदेश पर पुनर्विचार की मांग, कहा- पिता भी भक्त थे

गुजरात: पिछले 24 घंटों में सामने आए 580 नए पॉजिटिव केस, संक्रमितों की संख्या 27 हजार के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget