एक्सप्लोरर

रामलला का अस्थायी मंदिर आज पहुंच रहा है अयोध्या

विशेष सुरक्षा के बीच रामलला का अस्थायी मंदिर आज अयोध्या पहुंच रहा है. नवरात्रि के दिन विशेष पूजा अर्चना के बाद रामलला अपने नए मंदिर में आ जायेंगे.

नई दिल्ली: रामलला का अस्थायी मंदिर आज अयोध्या पहुंच रहा है. भगवान राम अब बुलेटप्रूफ शीशे के बने कॉटेज में विराजमान होंगे. अस्थायी मंदिर संगमरमर के सफेद चबूतरे पर बना है. नवरात्रि के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में रामलला को टेंट से निकालकर इस मंदिर में रखा जाएगा. भगवान राम पिछले 27 सालों से तिरपाल में रह रहे हैं. 25 मार्च से नवरात्रि शुरू हो रही है. इस दिन रामलला को टेंट से निकालने के बाद उनकी विशेष पूजा अर्चना होगी. भगवान का अभिषेक भी किया जाएगा.

विशेष सुरक्षा के बीच रामलला का नया घर आज अयोध्या पहुंच जाएगा. इसे लेकर काफी गोपनीयता बरती जा रही है. बताया गया है कि इसे दिल्ली में तैयार किया गया है. नवरात्रि के दिन रामलला अपने नए मंदिर में आ जायेंगे. रामजी को उनके भाइयों भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के साथ सिंहासन पर रखा जाएगा. उस समय यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे. पता चला है कि भगवान राम को योगी नए कपड़े अर्पित करेंगे. डिप्टी सीएम मौर्य राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को एक महीने का वेतन देंगे. ये भी बताया गया है कि यूपी के कुछ और मंत्री भी ऐसा करने का एलान कर सकते हैं.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साढ़े चार महीने बाद रामलला अपने कॉटेज वाले मंदिर में आ जायेंगे. अयोध्या के साधु संत और वहां की पब्लिक अभी से इस विशेष दिन की तैयारी में जुट गई है. नवरात्रि में वैसे भी अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है. अब लोगों को भगवान की आरती और भोग में शामिल होने का मौका मिला करेगा. पहले ये व्यवस्था नहीं थी. अब 52 फीट के बदले श्रद्धालु रामलला के 15 फीट से दर्शन कर पाएंगे. पहले गर्भ गृह के बाहर लोगों को खड़े रहने की इजाजत नहीं थी, लेकिन अब लोग बारी-बारी से कुछ सेकेंड के लिए खड़े होकर रामलला के दर्शन कर सकते हैं. भगवान राम तब तक बुलेटप्रूफ कॉटेज में रहेंगे जब तक भव्य राम मंदिर नहीं बन जाता है.

ये भी पढ़ें

कोरोना: नागपुर के अस्पताल में वापस आए 3 संदिग्ध, कल बिना बताए घर चले गए थे चार लोग BCCI ने उठाया बड़ा कदम, संजय मांजरेकर को कमेंट्री पैनल से हटाया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
CJP Protest: जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget