एक्सप्लोरर

उत्तरी सिक्किम में आए एवलांच में एक सैनिक की मौत, एक अधिकारी भी लापता

उत्तरी सिक्किम में आए एवलांच में एक सैनिक की मौत हो गई.लापता अधिकारी की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है.

नई दिल्ली: उत्तरी सिक्किम में आए एवलांच में भारतीय सेना के एक जवान की मौत हो गई. जबकि एक अधिकारी लापता है. लापता अधिकारी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. सेना के मुताबिक, उत्तरी सिक्किम के लूगनाक दर्रे में बुधवार को बॉर्डर पेट्रोलिंग एंड रोड क्लीयरेंस टुकड़ी सड़क से बर्फ हटाने का काम कर रही थी.‌ इस टुकड़ी में करीब 18 जवान और अधिकारी मौजूद थे. उसी वक्त बर्फ खिसकने से सभी 18 सैनिक उसकी चपेट में आ गए. लूगनाक दर्रा करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर है.

सेना के कोलकाता स्थित पूर्वी कमान के प्रवक्ता ने बताया कि लापता सैनिकों के लिए एक सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया गया है. कुछ घंंटे बाद ही 17 सैनिकों को रेस्कयू कर लिया गया. रेस्कयू किए गए सैनिकों में एक जवान को चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाकी जवानों की हालत ठीक थी. देर‌ शाम घायल जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

लेकिन तूफान की चपेट में आए अधिकारी का देर शाम तक भी कोई अता पता नहीं चला. सेना के मुताबिक, लापता अधिकारी के लिए जोर शोर से बचाव अभियान छिड़ा हुआ है‌. बता दें कि उत्तरी सिक्किम वही इलाका है जहां शनिवार को भारत और चीन के सैनिकों के बीच सीमा विवाद को लेकर झड़प हुई थी. यही वजह है कि सैनिकों के मूवमेंट के लिए यहां के दर्रों को लगातार भारी बर्फबारी के चलते साफ रखना पड़ता है.

पिछले साल भी इसी इलाके में आए बर्फीले तूफान में एक मेजर रैंक के अधिकारी की जान चली गई थी. इस बीच खबर आई है कि भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों में हुई झड़पों को लेकर चीन ने बीजिंग में भारतीय दूतावास में तैनात डिफेंस-अटै्चे को तलब किया है. हालांकि, थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने मंगलवार को ही एबीपी न्यूज़ से बातचीत में साफ कर दिया था कि लद्दाख और उत्तरी सिक्किम में हुई झड़पें 'लोकल लेवल' की थीं और दोनों में कोई कनेक्शन नहीं था.

वहीं लापता अधिकारी, लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ट टीए का शव भी देर शाम ढूंढ लिया गया. एवलांच में मारे गए दूसरे सैनिक की पहचान सैपर एस शनमुख रॉव के तौर पर हुई है. दोनों ही इंजीनियर्स रेजीमेंट से ताल्लुक रखते थे. इस घटना पर सेना की पूर्वी कमान के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने दुख प्रकट करते हुए दोनों सैनिकों के परिवार से संवेदना जताई है.

ये भी पढ़ें-

उत्तराखंड: ब्रह्म मुहूर्त में खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, कोरोना की वजह से सिर्फ गिने चुने लोग ही हुए शामिल

Coronavirus: दुनियाभर में तीन लाख से ज्यादा मौत, मरीजों की संख्या 45 लाख के पार

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget