एक्सप्लोरर

बिहार में एक ऐसा धर्मशाला जिसमें केवल 70 रुपये में फाइव स्टार होटल जैसी मिलेगी सुविधा, जानिए खासियत

सबसे दिलचस्प बात ये है कि पावरग्रिड द्वारा निर्मित किए गए इस धर्मशाला का नाम पावरग्रिड विश्राम सदन रखा गया है. इस कल्याणकारी परियोजना की नींव 13 अप्रैल 2018 को केंद्रीय राज्य मंत्री आर के सिंह द्वारा ही रखी गई थी

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के एक अस्पताल में पांच सितारा होटलों जैसी सुविधाओं वाला धर्मशाला शुरू हुआ है. यहां मात्र पचास रुपये में बिस्तर तो वहीं बीस रूपये में भर पेट खाला मिल रहा है. इसकी सुविधाएं देख आप यकीनन दंग रह जाएंगे. सीएसआर (निगमित समाजिक उत्तरदायित्व) के तहत आईजीआईएमएस में पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा बनाये गए धर्मशाला की शुरुआत की गई. जिसका उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री आर के सिंह के द्वारा किया गया.

इस खास अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव भी मौजूद रहे. इसके अलावा आर के सिंह द्वारा 10 एम्बुलेंस की सुविधा भी दी गई. साथ ही भविष्य में 15 और एम्बुलेंस देने की बात कही गई है, जिसे सभी जिले को राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा वितरित की जाएगी.

सबसे दिलचस्प बात ये है कि पावरग्रिड द्वारा निर्मित किए गए इस धर्मशाला का नाम पावरग्रिड विश्राम सदन रखा गया है. इस कल्याणकारी परियोजना की नींव 13 अप्रैल 2018 को केंद्रीय राज्य मंत्री आर के सिंह द्वारा ही रखी गई थी, इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगभग डेढ़ साल का समय लगा. आर के सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इसमें 50 रुपये में बेड और महज 20 रुपये में भोजन की व्यवस्था की गई है.

ये हैं इसकी विशेषताएं:-

- 5420 वर्गमीटर के क्षेत्रफल में बने इस विश्राम सदन की क्षमता 256 बिस्तरों की है, जिसे 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है.

- सफेद दूधिया रंग में तैयार इस बिल्डिंग की इमारत चार फ्लोर की है, जिसमें रिसेप्शन, डाइनिंग हॉल, कैफेटेरिया, रसोई घर, सामुहिक कक्ष, का निर्माण किया गया है.

- इस धर्मशाला की विशेषता ये भी है कि इसके प्रत्येक फ्लोर पर वाटर प्यूरीफायर की सुविधा दी गई है, साथ ही बाथरूम में गीजर जैसी सुविधाएं उपलब्ध है.

-इस सदन के प्रत्येक कमरे में एक बाल्कनी और बेड उपलब्ध होंगे, जो फर्नीचर आदि से सुसज्जित होंगे.

क्या है लाभ

आईजीआईएमएस में प्रतिदिन लगभग 3000 मरीजों का उपचार किया जाता है. प्रत्येक मरीज के साथ उनकी देखभाल के लिए कुछ परिजनों का भी आना होता है जो काफी दूर गांवों और जिलों से आते हैं. ऐसे में इस विश्राम सदन के बनने से मरीजों के परिजनों को काफी फायदा होगा.

अग्नि-2 का पहला रात्रि परीक्षण सफल, 2000 किलोमीटर तक प्रहार करने में सक्षम है मिसाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget