एक्सप्लोरर

Spam Calls: रोजाना कितने प्रतिशत भारतीयों को आती है अनचाही फोन कॉल? सर्वे के आंकड़ों से चौंक जाएंगे आप

Spam Calls: हैरानी की बात ये है कि डीएनडी लिस्ट में होने के बावजूद हर रोज भारतीयों के पास अनचाही कॉल्स आती रहती हैं. ये बात एक सर्वे से सामने आई है.

Survey On Spam Calls: एक सर्वे के मुताबिक हर तीन में से दो भारतीयों को रोजाना कम से कम तीन अनचाही फोन कॉल जरूर आती है, जिसमें कोई उन्हें लोन या प्रोपर्टी से संबंधित डील देने की कोशिश करता है. इस सर्वे को लोकल सर्कल्स ने किया है. जब लोगों से यह पूछा गया कि उनके मोबाइल पर प्रतिदिन कितनी अनचाही या परेशान करने वाली कॉल (Spam Calls) आती हैं, तो 66 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें प्रतिदिन औसतन तीन या इससे अधिक ऐसे फोन कॉल आते हैं.

66 प्रतिशत मोबाइल ग्राहकों ने सर्वे में बताया कि उन्हें हर दिन कम से कम एक ऐसी कॉल प्राप्त होती हैं. 96 फीसदी मोबाइल ग्राहकों ने संकेत दिया कि उन्हें हर दिन कम से कम एक स्पैम कॉल जरूर आती है. सर्वे में 4 फीसदी लोग ऐसे भी थे, जो इस पर कोई ठोस जवाब नहीं दे सके.

10 से ज्यादा स्पैम कॉल

सर्वेक्षण में यह भी पता चला है कि 30 प्रतिशत लोगों को दिन में एक या दो बार स्पैम कॉल आती हैं, जबकि 45 प्रतिशत मोबाइल यूजर्स को हर दिन औसतन तीन से पांच स्पैम कॉल आती हैं. हैरानी की बात है कि 5 प्रतिशत लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें दिन भर में 10 से ज्यादा स्पैम कॉल आती हैं.

डू नॉट डिस्टर्ब का कोई असर नहीं!

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय मोबाइल यूजर्स को अपने टेलीकॉम ऑपरेटर की डीएनडी सूची (Do Not Disturb) में रजिस्टर्ड होने के बावजूद लगातार स्पैम कॉल आती हैं. 92 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वो डीएनडी लिस्ट में हैं, लेकिन फिर भी उन्हें ऐसी कॉल आती रहती हैं. सर्वे में शामिल 15,040 लोगों में से केवल 4 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें कॉल नहीं आती और अन्य 4 प्रतिशत लोगों ने "कह नहीं सकते" का विकल्प चुना.

कैसे-कैसे कॉल आते हैं?

सर्वे से एक और बात सामने आई है. 60 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें वित्तीय सेवाओं के कॉल सबसे ज्यादा आते हैं. वहीं 18 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें रियल एस्टेट से संबंधित फोन कॉल आती हैं. वहीं, 10 प्रतिशत को नौकरी, 2 प्रतिशत लोगों को हेल्थकेयर-पैथोलॉजी सेवाओं से संबंधित, जबकि 2 फीसदी को बेहतर मोबाइल टॉक और डेटा प्लान से संबंधित कॉल मिलते हैं.

ये भी पढ़ें- Giriraj Singh: 'जिन्ना की सोच वालों को बंटवारे के समय ही पाकिस्तान भेज देना चाहिए था'- अरशद मदनी पर बरसे गिरिराज सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget