एक्सप्लोरर

दिल्ली: रोडरेज की घटना के बाद BJP सांसद मनोज तिवारी के घर पर 'धक्कामुक्की', 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवार के घर पर कल देर रात रोडरेज की घटना के बाद धक्का मुक्की हुई है. मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि आठ से 10 लोगों ने हमला किया है. हालांकि उस वक्त मनोज तिवारी घर में मौजूद नहीं थे. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. घर पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम जय कुमार और जसवंत कुमार हैं.

दिल्ली: रोडरेज की घटना के बाद BJP सांसद मनोज तिवारी के घर पर 'धक्कामुक्की', 2 गिरफ्तार

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में मनोज तिवारी ने आशंका जताई है कि इस हमले में पुलिस भी शामिल हो सकती है. हमलावरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है. वहीं पुलिस के मुताबिक, तिवारी के घर के पास तिवारी के स्टॉफ की स्कोर्पियो कार और एक वैगनआर कार में मामूली टक्कर हो गई. इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई.

    गिरफ्तार हुए दोनों युवकों में से जय कुमार नाम का शख्स वैगन आर कार चला रहा था. ये लोग राष्ट्रपति भवन में काम करने वाले रसोइया के भाई हैं और राष्ट्रपति भवन में ही रहते हैं. राष्ट्रपति भवन में रसोइया का काम करने वाले जगदीश कुमार के मुताबिक, जयकुमार रात को वैगन आर से आ रहे थे, तभी मनोज तिवारी की गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी. गाड़ी में पांच से छह लोग थे. आरोप के मुताबिक वे सभी नशे में थे. उन लोगों ने जय कुमार के साथ मारपीट भी की. इसके बाद जयकुमार ने अपने भाई को फोन किया. इसके बाद पीड़ित पक्ष ने 100 नम्बर पर फोन कर पुलिस को बुलाया और मनोज तिवारी के घर में दाखिल हुए. पुलिस पर ये भी आरोप है कि उसने अब तक मनोज तिवारी की गाड़ी चला रहे ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं किया है. दिल्ली के मियांवाली इलाके में रात को गैंगवार, एक पुलिसवाले समेत 3 की मौत, एक कॉन्स्टेबल घायल मनोज तिवारी ने खुद एबीपी न्यूज़ को टैग करते हुए ट्वीटर पर लिखा है, ''मेरे मेरे 159 North Avenue आवास पर आठ से दस लोगों ने हमला कर दिया है.'' बता दें कि इससे पहले भी तिवारी पर पहले भी हमला हुआ था. इसी साल फरवरी में मनोज तिवारी की कार पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया गया था और मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव प्रचार से दूर रहने की धमकी दी थी.   उत्तर पूर्व दिल्ली से बीजेपी सांसद तिवारी भोजपुरी फिल्मों के स्टार रह चुके हैं. हाल ही में मनोज तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली में एससीडी चुनावों में बीजेपी ने तीनों नगर पालिकाओं में भारी बहुमत से जीत दर्ज की है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget