एक्सप्लोरर

कांग्रेस का बड़ा फैसला, वाघेला समेत आठ विधायकों को पार्टी से निकाला

गुजरात राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है. कांग्रेस ने शंकर सिंह वाघेला सहित आठ ऐसे विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है जिन्होंने मंगलवार हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी.

नई दिल्लीः गुजरात राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है. कांग्रेस ने शंकर सिंह वाघेला सहित आठ ऐसे विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है जिन्होंने मंगलवार हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी.

गुजरात राज्यसभा चुनाव में मंगलवार को क्रॉस वोटिंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने दो विधायकों के वोट रद्द किए. कांग्रेस का आरोप था कि इन दो भोला भाई और राघव भाई ने बैलेट पेपर बीजेपी के एजेंट को दिखाया. मंगलवार देर रात 12 बजे चुनाव आयोग ने दोनों विधायकों के वोट रद्द करके वोटो की गिनती करने के आदेश दिए थे. अब कांग्रेस ने इस पूरे मामले में एक्शन लेते हुए आठ विधायकों को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है.

गुजरात राज्यसभा चुनाव में 44 वोटों के साथ अहमद पटेल की जीत हुई है. इस जीत के पीछे दो वोटों का रद्द होना बड़ी वजह मानी जा रही है. अहमद पटेल मात्र आधे वोटों के अंतर से जीते हैं.

कैसे बदल गया जीत का गणित ?

कांग्रेस के बागी विधायक भोला भाई और राघव भाई के वोट रद्द होने के बाद जीत के लिए जरूरी आंकड़े में बदलाव हो गया. अब जीत के लिए 43.5 वोट चाहिए थे. जबकि, अहमद पटेल को 44 वोट मिले और वह 0.50 वोट से जीत गए. अहमद पटेल को जो 44 वोट मिले, उनमें कांग्रेस के 41, जेडीयू का एक, एनसीपी का एक और बीजेपी के बागी विधायक का एक वोट शामिल था.

बीजेपी ने दो सीटों अपना कब्जा जमाया

गुजरात की तीन राज्यसभा सीटों में से बीजेपी ने दो सीटों अपना कब्जा जमाया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहली बार राज्यसभा जाएंगे. दूसरी सीट पर स्मृति ईरानी ने भी अपनी जगह बरकरार रखी है. इस चुनाव में शाह और ईरानी को 46-46 वोट मिले. वहीं, अहमद पटेल को 44 वोट मिले जबकि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए बलवंत सिंह राजपूत को 38 वोटों से संतोष करना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के लिए दिल्ली में माथापच्ची, कांग्रेस ने की बड़ी बैठक
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के लिए दिल्ली में माथापच्ची, कांग्रेस ने की बड़ी बैठक
‘कॉमर्शियल जहाज को निशाना न बनाएं’, जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को समझा दिया
‘कॉमर्शियल जहाज पर बंद करें अटैक’, जयशंकर का ईरान के विदेश मंत्री को फोन
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget