एक्सप्लोरर

विधानसभा उपचुनाव: जींद में 70% तो रामगढ़ में 80% वोटिंग, 31 जनवरी को आएंगे नतीजे

अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों सीटों पर मतदान फीसदी बढ़ने की संभावना है क्योंकि शाम पांच बजे के बाद भी लोग मतदान केंद्रों पर कतार में लगे हुए थे. उन्होंने बताया कि मतगणना 31 जनवरी को होगी.

जींद/जयपुर: हरियाणा के जींद विधानसभा उपचुनाव में सोमवार को 70 फीसदी से अधिक, जबकि राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में लगभग 80 फीसदी मतदान हुआ. लोकसभा चुनाव से पहले इसे बीजेपी और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बताया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि जींद उपचुनाव में मतदान समाप्त होने के निर्धारित समय शाम पांच बजे तक 70 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया. वहीं, राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शाम पांच बजे तक 78.9 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों सीटों पर मतदान फीसदी बढ़ने की संभावना है क्योंकि शाम पांच बजे के बाद भी लोग मतदान केंद्रों पर कतार में लगे हुए थे. उन्होंने बताया कि मतगणना 31 जनवरी को होगी.

जींद उपचुनाव में कांग्रेस ने अपने मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस और राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी के अलावा यह उपचुनाव इनेलो और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के लिए भी अहम माना जा रहा है. जजपा का गठन इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से टूट कर अलग हुए एक धड़े से हुआ है.

इनेलो विधायक हरि चंद मिड्ढा की मृत्यु के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी. उनके पुत्र कृष्ण मिड्ढा हाल ही में बीजेपी में शामिल हो गए और वह बीजेपी के टिकट पर यह उपचुनाव लड़ रहे हैं. इनेलो ने उमेद सिंह रेढू को अपने उम्मीदवार के तौर पर उतारा है. जजपा ने सांसद दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला को अपना उम्मीदवार बनाया है.

इस उपचुनाव में दो महिला उम्मीदवारों सहित कुल 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. मतगणना 31 जनवरी को होगी. अधिकारियों ने बताया कि कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. उन्होंने बताया कि यहां 80,556 महिलाओं समेत करीब 1.7 लाख मतदाता पंजीकृत हैं. इस निर्वाचन क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में 71 मतदान केंद्र हैं और शहरी क्षेत्रों में 103 मतदान केंद्र हैं.

वहीं, अलवर (राजस्थान) पुलिस अधीक्षक राजीव प्रचार ने बताया कि रामगढ में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया और कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है. उल्लेखनीय है कि सात दिसम्बर को राजस्थान विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पूर्व रामगढ विधानसभा सीट से बीएसपी प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का निधन हो जाने के कारण वहां चुनाव स्थगित कर दिया गया था. दो महिलाओं सहित 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है.

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस को बड़ा झटका, TMC में शामिल हुईं पार्टी की सांसद मौसम नूर

बहुजन समाजवादी पार्टी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि सत्ताधारी कांग्रेस ने अलवर की पूर्व जिला प्रमुख साफिया जुबेर खान को और बीजेपी ने पूर्व प्रधान सुखवंत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है. रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2.35 लाख मतदाता हैं जिनमें से 1.10 लाख महिला मतदाता हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'

वीडियोज

CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget