एक्सप्लोरर

Delhi Lockdown: कोरोना हालात को देख दिल्ली में 68% लोगों ने कहा- कम से कम एक हफ्ते और बढ़े लॉकडाउन

Delhi Lockdown: दिल्ली में 18 अप्रैल से लॉकडाउन लगा है. इन पांच हफ्तों के भीतर दिल्ली में कोरोना संक्रमण के रोजाना मामलों की संख्या 26 हजार से घटकर 3-6 हजार पर आ गई.

नई दिल्ली: कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने पिछले हफ्ते 1 महीने से चल रहे लॉकडाउन को 24 मई की सुबह तक बढ़ा दिया था. अब लोकल सर्किल सर्वे के अनुसार, 68 फीसदी लोग कम से कम एक हफ्ते और लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में हैं. कोरोना की ताजा स्थिति को देखते हुए दिल्ली के सभी 11 जिलों के करीब 9,000 निवासियों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी. इनमें 69 फीसदी पुरुष थे जबकि 31 फीसदी महिलाएं थीं. इससे पहले 17 मई को खत्म होने वाले लॉकडाउन के दौरान सर्वे में 74 फीसदी लोगों ने प्रतिबंध आगे बढ़ाने की मांग की थी.

ताजा सर्वे में प्रतिक्रियाएं देते हुए 10% फीसदी लोगों ने कहा कि लॉकडाउन को तीन हफ्ते के लिए बढ़ाया जाना चाहिए. जबकि 26 फीसदी निवासी 2 हफ्ते और 32 फीसदी 1 हफ्ते लॉकडाउन बढ़ाए जाने के पक्ष में हैं. हालांकि सिर्फ 10 फीसदी लोगों ने ये भी कहा कि लॉकडाउन/कर्फ्यू को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाना चाहिए और सारी पाबंदी भी हटा देनी चाहिए. 22 फीसदी मतदाताओं ने संपूर्ण लॉकडाउन हटाने की बात कहकर केवल नाइट और वीकेंड कर्फ्यू लगाने की बात कही.

लॉकडाउन का सकारात्मक असर
राजधानी दिल्ली में 18 अप्रैल से लॉकडाउन लगा है. इन पांच हफ्तों के भीतर दिल्ली में कोरोना संक्रमण के रोजाना मामलों की संख्या 26 हजार से घटकर 3-6 हजार पर आ गई. पॉजिटिविटी रेट भी 36 फीसदी से गिरकर 5-7 फीसदी पर आ गया. रिकवरी रेट बढ़ने के कारण सरकार और प्राइवेट दोनों तरह के अस्पतालों में आईसीयू और वेंटिलेटर बेड की उपलब्धता भी बढ़ गई है. हालांकि, दिल्ली में कोविड से मरने वालों की संख्या रोजाना अभी भी 200-300 के दायरे में है.

1 अप्रैल के बाद सबसे कम 3009 नए मामले
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड के 3,009 नए मामले सामने आए हैं, जो 1 अप्रैल के बाद सबसे कम है, जब एक दिन में 2790 नए कोविड संक्रमण दर्ज किए गए थे. रोजान टेस्ट पॉजिटिविटी दर शुक्रवार को 5 फीसदी (4.76 प्रतिशत) से नीचे चली गई. 4 अप्रैल के बाद यह पहली बार है कि राष्ट्रीय राजधानी की कोविड पॉजिटिविटी दर 5 फीसदी से नीचे आ गई है. दिल्ली में अब तक 14,12,959 कोविड मामले दर्ज किए गए हैं और 2020 की शुरुआत में फैलने के बाद से 22,831 मौतें हुई हैं.

ये भी पढ़ें-
Covid Vaccination: देश में टीकाकरण ग्राफ गिरना चिंताजनक, लगातार 5वें दिन 15 लाख से कम लगे टीके

भारत में वैक्सीन किल्लत ने गड़बड़ाया पड़ोसियों की मदद का गणित, चीन को मिला अपना बाजार बढ़ाने का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget