एक्सप्लोरर

2017 से 2021 के बीच रेल दुर्घटना में मारे गए 63 हजार जानवर, 4 एशियाई शेर और 73 हाथी भी कटे

Train Accident: कैग ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के साथ-साथ रेलवे की ओर से उठाए गए कदमों पर चिंता जताई है. रेलवे को सलाह और नियमों का ईमानदारी से पालन करने को कहा है.

63,000 animals died on rail tracks: भारतीय रेलवे पिछले कुछ दिनों से आधुनिकता पर जोर दे रहा है. मोदी सरकार में नई-नई हाई स्पीड ट्रेनें लॉन्च की जा रही हैं. देश में अब 200 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनें शुरू हो चुकी हैं. हालांकि हाई स्पीड ट्रेनों से रेलवे ट्रैक पर जानवरों के मरने का आंकड़ा काफी बढ़ गया है. CAG ने इस पर चिंता भी जताई है. 

CAG की रिपोर्ट के मुताबिक, 2017-18 से 2020-21 के बीच रेल दुर्घटनाओं में 63,000 से अधिक जानवरों की मौत हो चुकी है. इनमें चार एशियाई शेर और 73 हाथी भी शामिल हैं. कैग ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के साथ-साथ रेलवे की ओर से उठाए गए कदमों पर चिंता जताई है. 

कैग ने रेलवे को दी यह सलाह

पीटीआई के अनुसार, कैग ने रेल दुर्घटनाओं पर पिछले महीने संसद में अपनी एक रिपोर्ट पेश की थी. इसी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है. कैग ने अपनी रिपोर्ट में भारतीय रेल को पर्यावरण और वन मंत्रालय और रेल मंत्रालय की ओर से जारी की गई सलाह और नियमों का ईमानदारी से पालन करने की सलाह दी है. रेलवे ने कहा, "इससे ट्रेन हादसों में जानवरों की मौत को रोका जा सकता है और बदले में ट्रेन के पटरी से उतरने का खतरा भी समाप्त हो जाएगा."

3 साल में ट्रेन से 63,345 जानवर कटे

कैग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पिछले तीन वर्षों में 4 एशियाई शेरों और 73 हाथियों सहित 63,345 जानवरों की रेल से कटकर दर्दनाक मौत हो चुकी है. कैग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि साल 2010 में पर्यावरण एवं वन मंत्रालय और रेल मंत्रालय की ओर से हाथियों से जुड़े ट्रेन हादसों को रोकने के लिए एक संयुक्त सलाह जारी की गई थी. इसके बाद भी इतनी बड़ी संख्या में जानवरों के कटने पर चिंता जताई गई है. 

'10 साल बाद भी नियमों का पालन नहीं'

कैग ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "10 साल बीत जाने के बाद भी नियमों और सलाह का पूरी तरह से पालन नहीं किया गया." कैग ने कहा, "रेलवे इंजीनियरों के साथ किए गए संयुक्त निरीक्षण के दौरान संवेदनशील स्थानों पर बाड़ लगाने, साइनबोर्ड और निगरानी टावर दिखाई नहीं दिए. इसका मतलब यह है कि रेलवे प्रशासन की ओर से एशियाई शेरों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई में कमी थी." रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने भी संसद में कहा था कि ट्रेन की चपेट में आने से हर साल 50 से अधिक जानवरों की मौत हो रही है. 

ये भी पढ़ें-राम मंदिर में कब तक होगी प्राण प्रतिष्ठा, कैसी होगी रामलला की मूर्ति- चंपत राय ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? बता दिया अपना स्टैंड
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? बता दिया अपना स्टैंड
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम तक...'
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष का हंगामा, गुस्से में बोले रिजिजू- 'वो सुबह से शाम तक यहीं'
ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'
ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget