एक्सप्लोरर

राम मंदिर में कब तक होगी प्राण प्रतिष्ठा, कैसी होगी रामलला की मूर्ति- चंपत राय ने दी जानकारी

Ram Mandir Construction: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया राम भक्तों को अपने आराध्य के दर्शन लगभग 30 से 35 फुट की दूरी से होंगे.

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. राम जन्मभूमि विवाद को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से ही मंदिर निर्माण का काम जारी है, जिसके पूरे होने का इंतजार देश के तमाम लोग कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि 2024 तक मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा. इसी बीच अब इसे लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बड़ा बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि दिसंबर 2023 में हम प्राण प्रतिष्ठा कर सकते हैं. 

तय वक्त के मुताबिक चल रहा है काम
चंपत राय ने राम मंदिर को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि राम मंदिर का निर्माण पूर्व नियोजित टाइमलाइन के अनुसार चल रहा है और इस साल के आखिर तक हम प्राण प्रतिष्ठा कर सकते हैं. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि कितनी दूरी से रामभक्त दर्शन कर पाएंगे. राय ने बताया राम भक्तों को अपने आराध्य के दर्शन लगभग 30 से 35 फुट की दूरी से होंगे.

कैसी होगी रामलला की प्रतिमा?
महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर में प्रतिमा रामलला के 5 से 7 साल के बीच के बालस्वरूप की होगी प्रतिमा लेकिन इतनी बड़ी होगी कि श्रद्धालु भगवान की आंख और भगवान के चरण अपनी आंखों से देख सकें. रामलला की प्रतिमा आसमानी और ग्रे कलर के पत्थरों से तैयार होगी, जो देखने में काफी खूबसूरत होगी. 

गृहमंत्री अमित शाह ने दिया था बयान
चंपत राय से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने राम मंदिर को लेकर एक बड़ा बयान दिया था. साल की शुरुआत में शाह ने कहा था कि अयोध्या जाने के लिए अभी से टिकट बुक करवा लें, क्योंकि 1 जनवरी 2024 भगवान रामलला का भव्य मंदिर तैयार हो जाएगा और लोग दर्शन कर पाएंगे. बता दें कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं को लेकर भी पूरी तैयारी की जा रही है. रामलला का मंदिर बनने के बाद दर्शन के लिए लाखों लोग अयोध्या पहुंच सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- 'आरक्षण दिया है तो मिलेगा ही, इसे कोई छीन नहीं सकता...'OBC रिजर्वेशन पर SC के फैसले से खुश हुए CM योगी और डिप्टी सीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget