एक्सप्लोरर

उत्तर पूर्वी दिल्ली में बड़े एक्शन की तैयारी, सुरक्षाबलों की 60 कंपनियां तैनात की गयीं

दिल्ली में तनावपूर्ण शांति से गुजरी रात,अब तक हिंसा में 20 लोगों की मौत 200 से ज्यादा जख्मी.राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने रात में हिंसा ग्रस्त इलाकों का दौरा किया, गृहमंत्री ने चौबीस घंटे में की 3 बड़ी बैठकें.

नई दिल्ली: राजधानी के उत्तर पूर्वी दिल्ली मे बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है इसके लिए सुरक्षाबलों की 60 कंपनियों को तैनात किया गया है. खुद विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव मामले की कमान संभालने के लिए दंगाग्रस्त इलाके में पहुंच चुके हैं. उधर शाहीन बाग में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की समीक्षा की जा रही है जिसके बाद पुलिस प्रशासन वहां से लोगों को हटाने या ना हटाने का फैसला ले सकता है.

उत्तर पूर्वी दिल्ली के अनेक इलाकों मे हुई हिंसा के बाद आज केंद्र सरकार ने केन्दीय सुरक्षाबलों की 15 और कंपनियां भेजी हैं, अब वहां कुल 60 कंपनिया तैनात हो गई है. जिसमें सीआरपीएफ, एसएसबी आदि शामिल है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा मे लगी कंपनियो को भी वहां भेजा गया है.

इन कंपनियो मे से 15 कंपनियों को रिजर्व रखा गया है जबकि बाकी की 45 कंपनियां वहां लगातार काम करेंगी. दिल्ली पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि दंगाग्रस्त इलाके मे बडी कार्रवाई के लिहाज से इतनी बड़ी मात्रा में फोर्स की तैनाती की गई है क्योंकि पिछले तीन दिन से वहां हालात लगातार खराब होते जा रहे थे.

उधर दिल्ली पुलिस में तैनात किए गए नव नियुक्त विशेष आयुक्त एसएस श्रीवास्तव सुबह ही सीलमपुर इलाके में पहुंच गए जहां उन्होंने आला अधिकारियों के साथ बैठक की और दंगाग्रस्त इलाको का दौरा भी किया. सूत्रों ने बताया कि श्रीवास्तव ने बैठक मे स्पष्ट तौर पर आला पुलिस अधिकारियों से कहा कि दंगाइयों से कड़े तरीके से निबटा जाए और किसी के साथ कोई भेदभाव ना किया जाए.

उधर शाहीन बाग मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद पुलिस मुख्यालय मे एक बैठक बुलाई गई. दरअसल सुप्रीम कोर्ट मे सुनवाई के दौरान सॉलीसिटर जनरल ने कोर्ट से कहा कि कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया जाए. जिसपर कोर्ट ने कहा कि वो कोई आदेश नहीं दे रहे लेकिन कोई रोक भी नही लगा रहे. दिल्ली पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश की वैधानिक समीक्षा की जा रही है और उसके बाद शाहीन बाग के लोगों को हटाने या ना हटाने पर निर्णय लिया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget