एक्सप्लोरर

कालेधन पर नया खुलासा, नोटबंदी के दौरान 5800 कंपनियों ने ब्लैक मनी को किया व्हाइट

नोटबंदी के दौरान ये भी सुनने को मिल रहा था कि फर्जी कंपनियों के लिए काले धन को सफेद किया जा रहा है. दो लाख नौ हजार कंपनियों के बैंक अकाउंट में संदिग्ध लेनदेन पाए गए थे. इसके बाद ऐसे खातों पर रोक लगा दी गई थी.

नई दिल्ली: जब नोटबंदी और जीएसटी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना हो रही है तभी उनके कालाधन विरोधी मुहिम पर बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल 13 बैंकों ने सरकार को 13 हजार से ज्यादा बैंक अकाउंट की डिटेल दी है. इससे खुलासा हुआ है कि 5800 कंपनियों ने नोटबंदी के दिनों में साढ़े चार हजार करोड़ कालेधन को सफेद किया. जिन कंपनियों को पकड़ा गया है वो उन 2 लाख कंपनियों में हैं जिनका रजिस्ट्रेशन सरकार रद्द कर चुकी है.

काले धन वालों को पकड़ना और गड़े हुए काले धन को बाहर निकालना नोटबंदी का सबसे बड़ा मकसद था. नोटबंदी में वापस आए नोटों की गिनती के बाद जब खुलासा हुआ कि 99 फीसदी पुराने नोट वापस आ गए हैं तब सरकार आलोचनाओं से घिर गई. अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर जो लोग आज पीएम मोदी पर उंगली उठा रहे हैं उन्होंने नोटबंदी के फैसले को भी गलत ठहराया.

नोटबंदी के दौरान ये भी सुनने को मिल रहा था कि फर्जी कंपनियों के लिए काले धन को सफेद किया जा रहा है. दो लाख नौ हजार कंपनियों के बैंक अकाउंट में संदिग्ध लेनदेन पाए गए थे. इसके बाद ऐसे खातों पर रोक लगा दी गई थी. इसके बाद सरकार ने बैंकों से अकाउंट्स की डिटेल मांगी थी. अब 13 बैंकों ने 13 हजार 140 अकाउंट बैंक अकाउंट्स डिटेल की पहली किस्त सरकार को सौंपी है.

नोटबंदी के बाद जिन 2 लाख फर्जी कंपनियों के रजिस्ट्रेशन रद्द हुए थे उन्हीं में से 5800 कंपनियों के बैंक अकाउंट की डिटेल बाहर निकली है. 5800 कंपनियों ने कुल 13 हजार 140 अकाउंट खुलवा रखे थे. 5800 कंपनियों में नोटबंदी वाले दिन यानी 8 नवंबर 2016 को सिर्फ 22 करोड़ रुपये जमा थे. जबकि नोटबंदी के बाद कंपनियों के खाते में 4 हजार 573 करोड़ रुपये जमा हो गए और फिर 4 हजार 552 करोड़ निकाल भी लिए.

429 ऐसे बैंक खातों का खुलासा हुआ जिनमें नोटबंदी से पहले पचास पैसे का भी बैंक बैलेंस नहीं था लेकिन नोटबंदी के बाद ग्यारह करोड़ रुपये जमा हो गए. फिर 42 हजार रुपये छोड़कर बाकी पैसे निकाल भी लिए. फर्जी कंपनियों के जरिए काले धन का ऐसा काला खेल चालू था कि करोड़ों के लेनदेन की भनक रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज तक को नहीं हुई.

कालेधन को सफेद करने की ऐसी साजिश रची गई कि एक-एक कंपनी ने 100-100 अकाउंट खुलवा लिए. सरकार ने नाम तो नहीं बताया है लेकिन एक ऐसी कंपनी की पहचान हुई है जिसने 2 हजार 134 बैंक अकाउंट खुलवा रखे थे. ऐसी भी कंपनियों का पता चला है जिसके पास 300 या 900 बैंक अकाउंट थे. अब सवाल उठना स्वाभाविक है कि इतनी मात्रा में किसी भी कंपनी को बैंक अकाउंट खोलने की जरूरत क्यों पड़ी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
जंग के बीच ईरान के ड्रोन हमले में मारा गया भारतीय इंजीनियर, जानें कौन थे देवनंदन प्रसाद सिंह?
जंग के बीच ईरान के ड्रोन हमले में मारा गया भारतीय इंजीनियर, जानें कौन थे देवनंदन प्रसाद सिंह?
हर इमारत, पुल, सड़क और बिजली के तारों की जांच और मरम्मत की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- याचिका शॉपिंग मॉल जैसी...
हर इमारत, पुल, सड़क और बिजली के तारों की जांच और मरम्मत की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- याचिका शॉपिंग मॉल जैसी...
महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव देने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- इससे हो सकती है नौकरी मिलने में समस्या
महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव देने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- इससे हो सकती है नौकरी मिलने में समस्या

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget