एक्सप्लोरर

जानिए- भारत में चीन किस-किस की जासूसी कर रहा है, राष्ट्रपति, पीएम, CJI, मेयर से सरपंच तक, यहां देखें लिस्ट

राजनीति के कई दिग्गज भी चीन की इस जासूसी के निशाने पर हैं. जिनमें पूर्व राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं.सेना के कई पूर्व अधिकारी, राजनयिक, संवेदनशील संस्थान और भारत के कई महत्वपूर्ण मिशन पर भी चीन की काली नजर है.

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन के बीच तीन महीनों से तनाव है. भारतीय सेना ने जिस तरह चीन को उसकी हद में रहने पर मजबूर कर दिया, उसके बाद तो ड्रैगन दूसरे रास्तों से भारत के खिलाफ साजिश रचने में जुट गया है. अब शी जिनपिंग की सरकार भारत में डिजिटल घुसैपठ करने के काम पर लगी है. लेकिन भारत ने उसकी ये बड़ी साजिश को बेनकाब कर दिया है.

1350 भारतीय राजनेताओं-कानून निर्माताओं पर ड्रैगन की जासूसी

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट से एक बड़ा खुलासा हुआ है. जिसके मुताबिक, चीन भारत के बड़े राजनीति और सामिरक क्षेत्र में बड़े पदों पर बैठे लोगों की जासूसी करा रहा है. इस जासूसी लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पांच प्रधानमंत्रियों, पूर्व और वर्तमान के 40 मुख्यमंत्रियों, 350 सांसद, कानून निर्माता, विधायक, मेयर, सरपंच और सेना से जुड़े समेत करीब 1350 लोगों के नाम शामिल हैं.

चीन की शेनझेन और झेन्हुआ इंफोटेक कर रही हैं जासूसी

चीन की कंपनी शेनझेन इंफोटेक और झेन्हुआ इंफोटेक ये जासूसी कर रही है. शेनझेन इंफोटेक कंपनी ये जासूसी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार के लिए कर रही है. इस कंपनी का काम दूसरे देशों पर नजर रखना है.

किन-किन बड़ी शख्सियतों की जासूसी की जा रही है?

  • वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
  • कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी
  • सीडीएस बिपिन रावत
  • चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एसए बोबडे
  • एचडी देवगौड़ा समेत चार पूर्व प्रधानमंत्री
  • 24 मुख्यमंत्री
  • 350 सांसद
  • 16 पूर्व मुख्यमंत्री
  • 70 मेयर, डिप्टी मेयर

अलग-अलग पार्टियों के करीब 700 नेताओं पर भी चीन की नज़र

इतना ही नहीं, चीन के द्वारा अलग-अलग पार्टियों के करीब 700 नेताओं की निगरानी रखी जा रही है. इसके अलावा 460 वो लोग भी हैं जो इन नेताओं के करीबी रिश्तेदार हैं. 100 से ज्यादा नेताओँ की फैमिली ट्री बनायी गयी है, जिन पर निगाह रखी जा रही है. करीब एक दर्जन मौजूदा और पूर्व राज्यपालों की भी डिटेल्स रखी गयी हैं. वहीं चीन की निगरानी सूची में कई पोर्टियों के 200 छोटे बड़े नेता भी शामिल हैं.

दिवंगत राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का भी नाम शामिल

यानी राजनीति के कई दिग्गज भी चीन की इस जासूसी के निशाने पर हैं. जिनमें पूर्व राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं. जिन नामों को लेकर चीन की साजिश का खुलासा हुआ है. उनमें दिवंगत राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, एपीजे अब्दुल कलाम भी थे.

पूर्व पीएम राजीव गांधी और चीन के साथ ऐतिहासिक समझौते करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी जानकारियों पर चीनी जासूसों की नजर है.

इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर भी चीन की निगरानी

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर भी ड्रैगन नजरे गड़ाए बैठा है. वहीं कमलनाथ, लालू प्रसाद यादव और मुलायम सिंह यादव जैसे कई पूर्व मुख्य मंत्रियों की जासूसी भी चीन ने की है.

चीन की जासूसी के जाल में सिर्फ भारतीय राजनेता ही नहीं सेना के कई पूर्व अधिकारी, राजनयिक, संवेदनशील संस्थान और भारत के कई महत्वपूर्ण मिशन पर भी चीन की काली नजर है. जाहिर है. युद्ध का मैदान हो या डिजिटल प्लेटफॉर्म. हर जगह चीन का डर सामने आ रहा है.

यह भी पढ़ें-

भारत में सबसे तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामले, 24 घंटे में आए 92 हजार नए केस, 1136 संक्रमितों की मौत

मुंबई से मनाली के लिए रवाना हुईं कंगना, उद्धव सरकार पर लगाया 'लोकतंत्र के चीरहरण' का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget