एक्सप्लोरर

दंतेवाड़ा: मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर, दो पुलिस कर्मी भी शहीद

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत पांच नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं इस दौरान दो पुलिस कर्मी भी शहीद हुए हैं.

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुरगुम गांव के जंगल में पुलिस और नक्सलियों की बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो महिला नक्सली समेत पांच नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं दो पुलिस कर्मी भी शहीद हुए हैं. घटना में तीन पुलिस कर्मी घायल हुए हैं.

अधिकारियों ने बताया के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना पर क्षेत्र में पुलिस दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था. दल जब बुरगुम गांव के दोरेपारा के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी. इस हमले में डीआरजी के सिपाही निर्मल नेताम और गोपनीय सैनिक सुकराम गावडे शहीद हो गए. वहीं दो पुलिस उप निरीक्षक संग्राम सिंह और डोगेंद्र पार्ते तथा सिपाही मुकेश टाटी घायल हो गए. उन्होंने बताया कि नक्सलियों की गोलीबारी के बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की तब लगभग एक घंटे तक मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए.

बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां दो महिला नक्सली मलांगिर एरिया कमेटी की सचिव और दरभा डिविजनल कमेटी की सदस्य पल्ले तथा मलांगिर एरिया कमेटी की सदस्य विज्जे समेत पांच नक्सलियों का शव बरामद किया गया. पुलिस ने घटना स्थल से एक एके 47 रायफल और एक इंसास रायफल भी बरामद किया है. वहीं एक घायल नक्सली को गिरफतार किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि महिला नक्सली पल्ले के सर पर आठ लाख रूपए का तथा विज्जे के सर पर पांच लाख रूपए का ईनाम घोषित है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया और घायल जवानों और  शवों को बाहर निकाला गया. घायल पुलिस कर्मियों और नक्सली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उन्होंने बताया कि अन्य नक्सलियों की पहचान कराई जा रही है. घटनास्थल में भारी मात्रा में खून के निशान पाए गए हैं. जिससे इस घटना में कई अन्य नक्सलियों के भी मारे जाने की संभावना जताई गई है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल लगातार क्षेत्र में खोजी अभियान में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget