एक्सप्लोरर

सरकार के 3 साल पर असम में मोदी, ब्रह्मपुत्र नदी पर बने सबसे लंबे पुल का किया उदघाटन

दिसपुर: आज मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने वाले हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने आज देशवासियों को एक ऐसा तोहफा दिया है जो देश ही नहीं पूरे एशिया में चर्चा में है. लोहित नदी पर ढोला और सदिया के बीच पुल बनने से हर दिन पेट्रोल और डीजल में दस लाख रूपये तक की बचत होगी. चीन सीमा के पास देश के सबसे लंबे पुल का आज नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया है. यह भी पढ़ें- देश का सबसे बड़ा पुल सेल के स्टील से तैयार सीमेंट और सरिये का बना ये पुल चीन के खिलाफ भारत की सुरक्षा के लिए किसी ढाल से कम नहीं है. चीन की चालाकियों को जवाब देने के लिए एशिया का सबसे लंबा पुल तैयार कर लिया है. इस पुल की मदद से युद्ध की स्थिति में भारत दुश्मन को कड़ा जवाब दे पाएगा.. पुल पर युद्ध से जुड़े टैंक भी चल सकेंगे. asam3 पुल पर टैंक भी चल सकते हैं
  • इस पुल से 60 टन तक के लड़ाकू टैंक आसानी से ले जाए जा सकते हैं.
  • देश का सबसे आधुनिक टैंक अर्जुन 58 टन वजनी है.
  • टैंक के साथ सैनिकों की टुकड़ियां साजों-सामान के साथ आराम से गुजर सकती हैं.
  • चीन को पस्त करने के लिए अब टी-72 और टी-90 जैसे टैंक कुछ ही देर में बॉर्डर तक पहुंच जाएंगे.
यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुत्र नदी पर एशिया का सबसे लंबा पुल 'धौला-सादिया', चीन को करारा जवाब चीन को आंख दिखाने में ये पुल कितना कारगर है असम की ब्रह्मपुत्र नदी पर तिनसुकिया जिले के ढोला से सदिया तक बना पुल असम की राजधानी दिसपुर से 540 किलोमीटर और अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर से 300 किलोमीटर दूर है. ये दोनों राज्यों के बीच की दूरी तो कम करेगा ही, अरुणाचल प्रदेश के अनिनी में बने सामरिक ठिकाने तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा. अनिनी चीन की सीमा से सिर्फ 100 किलोमीटर दूर है. asam2 चीन लगातार धमकियां दे रहा है. इस ब्रिज से रोइन जा सकते हैं जो अरुणाचल में पड़ता है उसके आगे चीन. इस पुल के बन जाने के बाद हमारे सैनिक युद्ध की स्थिति में दीमापुर, रांची और पानागढ़ से सीधे कम समय में चीन बॉर्डर तक पहुंच जाएंगे. पहले डिब्रूगढ़ से अनिनी तक पहुचंने में तीन दिन लगते थे अब सिर्फ एक दिन का वक्त लगेगा. असम और अरुणाचल के बीच दूरी कम करेगा अब तक असम से अरुणाचल प्रदेश जाने के दूसरे सड़क रास्ते से आठ घंटे लगते थे और नाव से साढ़े चार घंटे का वक्त लगता था. अरुणाचल-चीन बॉर्डर पर किबीथो, वालॉन्ग और चगलागाम तक पहुंचने में भी वक्त बचेगा. 1962 में चीन की लड़ाई अरुणाचल प्रदेश में वालॉन्ग में भी लड़ी गई थी. जानकार बताते हैं कि 1962 की लड़ाई में अगर पुल होता तो सेना आसानी से चीन सीमा तक गोला-बारूद और पहुंचा पाती. asam1 1000 करोड़ की लागत से बना है पुल इस पुल के बनने की शुरुआत 2011 में हुई थी. 876 करोड़ रुपये इसका बजट रखा गया था. इसे 2015 में पूरा किया जाना था, लेकिन ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ और बेमौसम बरसात की वजह से प्रोजेक्ट पर साल में सिर्फ 4-5 महीने काम हो पाता था. इसके बावजूद 2017 में पुल बनकर तैयार हो गया है. हालांकि इसकी लागत 1000 करोड़ रुपये हो गई. इस पुल पर गाड़ियां भी 100 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती हैं. इस पुल को नॉर्थ ईस्ट में चीन का जवाब माना जा रहा है क्योंकि 3888 किलोमीटर लंबी भारत-चीन सीमा में अरुणाचल प्रदेश में एक भी एयरपोर्ट नहीं है. सिर्फ एक हैलिपैड है जबकि चीन ने कई एयरस्ट्रिप और सड़कें बना ली है. ऐसे में लोगों की सुविधा के साथ सेना के लिए भी अहम है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget