एक्सप्लोरर

Corona vaccination: देश में अब तक 3,81,305 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, किसी को गंभीर रिएक्शन नहीं

दिल्ली में तीन लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया जिनमें से दो को छुट्टी मिल चुकी है और एक को मैक्स अस्पताल, पटपडगंज में निगरानी में रखा गया है.

नई दिल्ली: देश में अब तक 3,81,305 लोगों को कोविड-19 से बचाव के टीके दिए गए हैं और टीके के बाद प्रतिकूल असर के 580 मामले आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने बताया कि सोमवार को शाम पांच बजे तक 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 1,48,266 लोगों को टीके दिए गए. उन्होंने कहा, ‘‘अतंरिम रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार शाम पांच बजे तक कुल 7,704 सत्रों में 3,81,305 लोगों को टीके दिए गए हैं. ’’

सोमवार को 1,48,266 लोगों का टीकाकरण हुआ. इनमें से बिहार में 8,656, असम में 1822, कर्नाटक में 36,888, केरल में 7070, मध्यप्रदेश में 6,665, तमिलनाडु में 7,628, तेलंगाना में 10,352, पश्चिम बंगाल में 11,588 और दिल्ली में 3111 लोगों का टीकाकरण हुआ. अगनानी ने कहा कि 16 जनवरी को टीकाकरण शुरू होने के बाद से अबतक प्रतिकूल असर के 580 मामले आए हैं और सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है.

उन्होंने बताया कि दिल्ली में तीन लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया जिनमें से दो को छुट्टी मिल चुकी है और एक को मैक्स अस्पताल, पटपडगंज में निगरानी में रखा गया है. उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में प्रतिकूल असर के मामले में वैक्सीन लगवाने वाले एक व्यक्ति को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निगरानी में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर है.

मंत्रालय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भी एक व्यक्ति को राजनंदगांव के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय में निगरानी में रखा गया है जबकि कर्नाटक से ऐसे दो मामलों आए हैं जिनमें से एक को चित्रदुर्ग के जिला अस्पताल में और दूसरे को चित्रदुर्ग जिले के ही चल्लाकरे जनरल अस्पताल में रखा गया है.

अगनानी ने बताया, ‘‘वैक्सीन लेने वाले दो व्यक्तियों की मौत दर्ज की गई है जिनमें एक मुरादाबाद में हुई 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत पोस्टमॉर्टम के अनुसार टीके से जुड़ी नहीं है. उसकी मौत की वजह ‘कार्डियोपल्मोनरी’ बीमारी है.’’ उन्होंने बताया कि दूसरी मौत कर्नाटक के बेल्लारी में हुई है जिसे 16 जनवरी को वैक्सीन लगाया गया था और सोमवार को उसकी मौत हुई. उसकी उम्र 43 साल थी.

अगनानी ने बताया कि उसकी मौत की वजह हृदय संबंधी बीमारी से हुई और सोमवार को कर्नाटक के बेलारी स्थित विजयनगर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में सोमवार को पोस्टमॉर्टम होना है. अतिरिक्त सचिव ने बताया, ‘‘टीके के गंभीर दुष्प्रभाव के मामले अब तक नहीं आए हैं.’’

यह भी पढ़ें- ABP Opinion Poll: किसका होगा बंगाल? टीएमसी, बीजेपी या लेफ्ट-कांग्रेस देश में अब तक 3,81,305 लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन, आए साइड इफेक्ट के 580 मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget