एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: दिल्ली में बीते एक दिन में आए करीब 3800 नए मामले, 99 लोगों की हुई मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में 3797 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और 99 लोगों की मौत हुई है.

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है. सोमवार को 24 घंटे में 3797 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और 99 लोगों की मौत हुई है. हालांकि, इतने ही समय में 3,560 लोग रिकवर हुए हैं.

राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 4,89,202 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 4,41,361 लोग ठीक हो चुके हैं. अब तक 7,713 लोगों की मौत हुई है. इस समय 40,128 लोगों का इलाज चल रहा है.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोविड-19 की तीसरी प्रचंड लहर दिल्ली से गुजर चुकी है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में दोबारा लॉकडाउन लगाने का कोई इरादा नहीं है.

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के जरिए संक्रमण पर काबू नहीं किया जा सकता और लोगों को मास्क पहनकर अपना बचाव करना चाहिए. दिल्ली में 28 अक्टूबर के बाद से कोरोना वायरस के मामलों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जब पहली बार पांच हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे.

बुधवार को दिल्ली में आठ हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे. वहीं, बृहस्पतिवार को बीते पांच महीने में पहली बार सर्वाधिक 104 लोगों की मौत हुई थी.

जैन ने कहा, ‘‘कोविड-19 की स्थिति के आकलन में संक्रमण दर मुख्य संकेतक है और एक सप्ताह तक इस पर नजर रखी जा रही है. पहली लहर जून में थी जब यह करीब 37 प्रतिशत थी, सितंबर में दूसरी लहर के दौरान संक्रमण दर 12-13 थी और तीसरी लहर के दौरान 15 दिन पहले यह चरम सीमा पर थी और फिर इसमें कमी आने लगी. कल यह दर करीब 15 प्रतिशत थी. इसलिए मैं कह सकता हूं कि लहर जा चुकी है.’’

एक दिन पहले ही केन्द्र सरकार ने 300 अतिरिक्त आईसीयू बेड की व्यवस्था करने, प्रतिदिन होने वाली आरटीपीसीआर जांच की संख्या दोगुना करने और राष्ट्रीय राजधानी में घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने की घोषणा की थी. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए रविवार को बैठक की थी.

कोरोना काल में अपने घर को प्रदूषण से बचाएं, ये हैं किफायती टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget