एक्सप्लोरर

एयरो इंडियो में बहुत बड़ा नुकसान, पार्किंग में लगी आग से 300 कारें जलकर खाक

किसी व्यक्ति के घायल होने या किसी शख्स को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है. आग संभवत: सूखी घास में लगी और तेज हवाओं ने उसके फैलने में मदद की.

बेंगलुरू: कर्नाटक के बेंगलुरू स्थित येलाहंका वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया कार्यक्रम के पार्किंग क्षेत्र में शनिवार को भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 300 कारें जलकर खाक हो गईं. आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. शक है कि आग सूखी घास में लगी और तेज हवाओं के कारण फैल गई. सूत्रों ने बताया कि पार्किंग क्षेत्र वायु सेना स्टेशन से ‘काफी दूर’ है.

दो दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए थे वायुसेना के दो विमान

पांच दिन चलने वाले एयरो इंडिया का 12वां संस्करण इस घटना से प्रभावित नहीं हुआ है. आग लगने की यह घटना, भारतीय वायु सेना के हवाई करतब टीम सूर्य किरण के दो विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने के तीन दिन बाद हुई है. इस घटना में एक पायलट की मौत हो गई थी.

रक्षा जन संपर्क अधिकारी एचएल गुरुप्रसाद ने बताया कि सुबह में हवाई करतब दिखाने का कार्यक्रम होना था जो संपन्न हो गया था और बाद में हुई आग लगने की घटना से दोपहरबाद होने वाले कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ा. उन्होंने कहा कि रविवार को कार्यक्रम का अंतिम दिन है और यह योजना के हिसाब से चलेगा.

आग लगने के बाद छाया धुएं का गुबार

आग लगने के कारण इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया जिससे स्थानीय लोगों और एयरो इंडिया कार्यक्रम के दर्शकों में दहशत फैल गई. एयरो इंडिया कार्यक्रम पिछले तीन दिनों तक, अधिकारियों, कारोबारियों, विदेशी प्रतिनिधियों, मीडिया और आमंत्रित लोगों के लिए ही था, लेकिन शनिवार को इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया था.

अग्निशमन सेवा के डीजीपी एमएन रेड्डी ने ट्वीट कर बताया कि एयरो इंडिया कार्यक्रम के दौरान पार्किंग क्षेत्र में आग लगने से वहां खड़ी 300 कारें जल कर खाक हो गईं. आग को अब पूरी तरह से बुझा दिया गया है. पश्चिम क्षेत्र के मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में 10 फायर फॉर्स और पांच अन्य दमकल इंजनों ने आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत की.

सूखी घास में लगी आग, तेज हवा की वजह से फैल गई

उन्होंने कहा, ‘‘ किसी व्यक्ति के घायल होने या किसी शख्स को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है. आग संभवत: सूखी घास में लगी और तेज हवाओं ने उसके फैलने में मदद की.’’  प्रेस सूचना ब्यूरो (रक्षा इकाई) की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि आग लगने के कारणों की जांच करने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ का आदेश दिया गया है.

इसमें कहा गया है कि ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ घटना सुबह करीब 11 बजकर 55 मिनट हुई. अग्निशमन सेवा, त्वरित प्रतिक्रिया बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बलों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गई. विज्ञप्ति में बताया गया है, ‘‘ भारतीय वायुसेना ने हवाई आकलन के लिए एक हेलीकॉप्टर को लगाया. हेलीकॉप्टर ने आग पर काबू पाने के लिए प्रभावी निर्देश देने में मदद की. आग पर 12 से ज्यादा दमकल वाहनों के जरिए काबू पा लिया गया.’’  इसने कहा कि घटना से एयर शो और एयरो इंडिया का स्थल अप्रभावित रहा.

घटना में किसी के भी हताहत नहीं होने की पुष्टि करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने लोगों से नहीं घबराने को कहा और बताया कि उन्होंने अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘एयरो इंडिया शो के दौरान आग लगने की घटना से घबराने की जरूरत नहीं है. कोई जन हानि नहीं हुई है. गाड़ियों के जलने की रिपोर्ट है.’’

यह भी पढ़ें-

अगर देश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो अर्धसैनिक बलों को भी मिलेगा शहीद का दर्जा- राहुल गांधी

यूपी में गठबंधन और भाजपा से टक्कर लेने के लिए ये है प्रियंका गांधी का प्लान

एयरो इंडिया 2019: पार्किंग में लगी भीषण आग, करीब 100 कार जलकर खाक

विराट कोहली बोले, 'हम देश के साथ खड़े हैं, वही होगा जो सरकार और BCCI चाहेगी'

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget