एक्सप्लोरर

3 हफ्ते नहीं 3 महीने के लॉकडाउन की अफवाह के चलते बढ़ रहा पलायन!

तीन हफ्ते नहीं बल्कि तीन महीने के लॉकडाउन की अफवाह के चलते पलायन बढ़ रहा है.लोगों का कहना है कि उनके पास खाना-पीना नहीं है इस वजह से वह शहर छोड़कर जा रहे हैं.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य इलाकों से भी ऐसी तस्वीर सामने आ रही हैं जहां पर हजारों लोग सड़कों पर पैदल चलते हुए नजर आ रहे हैं. लोग शहरों में बसे अपने घर को छोड़ गांवों और कस्बों की तरफ चल पड़े हैं.

क्या इसकी एक वजह एक अफवाह भी है? वह अफवाह जिसमें कहा जा रहा है कि देश में लॉकडाउन तीन हफ्तों के नहीं बल्कि तीन महीने का है और इस अफवाह के चलते ही हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर निकल पड़े हैं.

तीन हफ्ते नहीं तीन महीनों के लॉकडाउन की अफवाह के चलते लोग कर रहे हैं पलायन

दिल्ली की सड़कों से अलग-अलग राज्यों के बॉर्डर की तरफ चले जा रहे लोगों का कहना है कि उनके पास खाना-पीना नहीं है उनके पास किराए देने के लिए पैसा नहीं है और इस वजह से वह शहर छोड़कर जा रहे हैं.

लेकिन इसमें कई लोग ऐसे भी सामने आए जिन्होंने कहा कि अगर कुछ दिनों की बात होती तो हम यह वक्त निकाल लेते हैं लेकिन 3 महीने का वक्त निकाल पाना आसान नहीं होगा और इस वजह से हम शहरों को छोड़कर गांवों की तरफ चल दिए हैं.

3 महीने गुजारा करना आसान नहीं की बात कहकर लोग निकल पड़े सड़कों पर

भीड़ में चले जा रहे कई लोगों ने कहा कि उनको ऐसी जानकारी मिली है कि देश बंदी 3 महीनों के लिए कर दी गई है और इस वजह से अगले 3 महीने तक हालात ऐसे ही रहेंगे या इससे भी ज्यादा खराब होंगे. इसी अफवाह के चलते हैं हजारों लोग घरों से निकल लिए हैं क्योंकि लोगों का मानना है कि 3 महीनों तक ऐसे हालातों में गुजारा करना आसान नहीं होगा.

कहां से आई 3 महीने की जानकारी किसी को नहीं पता

हालांकि अधिकतर लोगों के पास इस बात का जवाब नहीं था कि उनको 3 महीने देश बंदी की बात कहां से पता चली. कुछ का कहना था कि उनको किसी जानकार ने बता दिया तो कुछ का कहना था कि उनके पास उनके गांवों और कस्बों से फोन आया था और इस वजह से उनको जानकारी मिल पाई.

3 महीने के लॉकडाउन की अफवाह के चलते बड़ा पलायन

यानी साफ है की बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं जो अफवाहों के चलते पलायन कर रहे हैं क्योंकि उनको यह नहीं पता कि आखिर कितने दिनों तक यह लॉकडाउन के हालात बने रहेंगे. इस बीच जब उनको कोई यह बता रहा है कि यह हालात अगले 3 महीनों तक इसी तरह रहेंगे तो फिर वह और ज्यादा परेशान और दुविधा में आकर पलायन कर रहे हैं. लेकिन इस सब के बीच उस मकसद को भी वह असफल कर रहे हैं जिसके चलते 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी.

ये भी पढ़ें-

स्पाइसजेट पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित, चेन्नई से दिल्ली के बीच भरी थी आखिरी उड़ान

कोरोना: EPS पेंशनभोगियों के मंच का प्रधानमंत्री राहत कोष में एक दिन की पेंशन देने का एलान

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Tiranga March Live: CJP के खिलाफ CP में प्रदर्शन, अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस
Live: CJP के खिलाफ CP में प्रदर्शन, अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
ओवैसी ने एलन मस्क को दे दिया अल्टीमेटम, 'मोदी जी के मैं खिलाफ, लेकिन कोई गोरा...'
ओवैसी ने एलन मस्क को दे दिया अल्टीमेटम, 'मोदी जी के मैं खिलाफ, लेकिन कोई गोरा...'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget