एक्सप्लोरर

नांदेड़ से श्रद्धालुओं को पंजाब लाने वाले 27 बस ड्राइवर-कंडक्टर कोरोना से पॉजिटिव पाए गए

महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब से लौटे अब तक 1381 श्रद्धालु कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं. इसमें से इलाज के बाद 117 श्रद्धालु ठीक भी हो गए हैं.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब से श्रद्धालुओं को पंजाब लेकर आने वाले 27 बस ड्राइवर और कंडक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बस कर्मियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला भी फूंका. इनका आरोप है कि राज्य की कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार बस कर्मियों का ख्याल नहीं रख रही है. फजिल्का में क्वॉरन्टीन सेंटर के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हुआ.

अब तक 874 श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव पाए गए

पंजाब में अब तक कुल 874 श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इलाज के बाद 117 ठीक भी हो गए हैं. अब तक अमृतसर में 205, तरन तारन में 41, मोहाली में 41, लुधियाना में 72, कपूरथला में 11, होशियापुर में 77, गुरदासपुर में 73, फरीदकोट में 15, पटियाला में 27, संगरुर में 59, भटिंडा में 36, रोपड़ में 11, मोगा में 19, जालंधर में 2, नवांशहर में 63, फिरोजपुर में 25, मुक्तसर में 49, फतेहगढ़ साहिब में 10 और फजिल्का में 36, मानसा में चार और बरनाला में 17 श्रद्धालु पॉजिटिव पाए गए हैं.

पंजाब में कोरोना वायरस के आंकड़े

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों (साढ़े आठ बजे शाम) के मुताबिक, पंजाब में अब तक कोविड-19 के 1233 केस सामने आ चुके हैं. वहीं इलाज के बाद अब तक राज्य में 128 लोग ठीक हो चुके हैं. इस वायरस की वजह से पंजाब में अब तक 23 लोगों की मौत हुई है.

भारत में 1500 से अधिक लोगों की मौत

कोरोना वायरस की वजह से देश में अब तक 1583 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या आज बढ़कर 46711 हो गई. इनमें से 13161 लोग ठीक हुए हैं और 1583 मरीजों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शाम के साढ़े पांच बजे आंकड़े जारी किए. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट इस समय करीब 27 फीसदी है. मंत्रालय ने कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने पर कहा कि हम कोविड-19 से निपटने के मामले में अभी बहुत सहज हैं लेकिन क्षेत्र स्तर में किसी भी लापरवाही के गंभीर परिणाम होंगे.

एक हफ्ते में विदेशों से 64 उड़ानों के जरिए 14 हजार से अधिक भारतीय लौट सकेंगे वापस, जानिए मुख्य बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget