एक्सप्लोरर

26/11: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन-पाकिस्‍तान को लगाई लताड़, यूएन को घेरा, बोले- काम अब तक अधूरा

UN Security Council Counter-Terrorism Committee: मुंबई में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी पंद्रह सदस्य देशों के राजदूतों ने आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

UN Security Council Counter-Terrorism Committee: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधी समिति की विशेष बैठक मुंबई में हुई. ताज होटल में दो दिवसीय बैठक के पहले दिन मुंबई में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी पंद्रह सदस्य देशों के राजदूतों ने आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों और संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 26/11 स्मारक स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित करने के बाद पीड़ितों की याद में एक मिनट का मौन रखा. अगले दिन की बैठक राजधानी दिल्ली में होगी इनमें चीन के राजनयिक भी भाग लेंगे.

एस. जयशंकर ने इस बैठक के दौरान आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख दिताते हुए चीन, पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया. उन्होंने यूएन को घेरते हुए कहा कि, आतंकवाद को लेकर जो कार्य किए जाने थे उन्हें अब तक पूरा नहीं किया गया. जयशंकर बोले, आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए, मानवता के लिए एक गंभीर खतरा है. हमने आज पीड़ितों की आवाज सुनी है. उनका नुकसान अतुलनीय है. हम उस आघात को याद रखें और आतंकवाद के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के अपने प्रयासों में लगे रहें.
 
एस. जयशंकर ने आगे कहा, आतंकवाद का मुकाबला करने का एक प्रमुख पहलू आतंकवाद के फाइनेंसिंग को प्रभावी ढंग से रोकना है. आज आतंकवाद विरोधी समिति स्थानीय और क्षेत्रीय संदर्भ में आतंकवाद के फाइनेंसिंग का मुकाबला करने पर विशेषज्ञों से भी चर्चा करेगी.

बैठक में इन बातों पर होगा विचार-विमर्ष

दरअसल, समिति इस बैठक में मुख्य रूप से तीन चुनौतियों पर विचार करेगी जिसमें पहला आतंकवादी हमलों में इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग, दूसरा धन उगाही के लिए भुगतान की नई प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल और तीसरा ड्रोन जैसे मानव रहित हवाई उपकरण का उपयोग शामिल है.

इन देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए

बैठक में अल्बानिया, ब्राजील, चीन, फ्रांस, गैबॉन, घाना, भारत, आयरलैंड, केन्या, मैक्सिको, नॉर्वे, रूसी संघ, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं.

यह भी पढ़ें.

 'पैसा कमाने के लिए नहीं की ये डील, बल्कि मानवता...' एलन मस्क ने बताई Twitter खरीदने की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नवीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नवीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget