एक्सप्लोरर

खौफ में देश: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद से अबतक 25 की हत्या, आप भी रहें सावधान

ध्यान रखें कि सरकार और व्हाटसएप के साथ ये जिम्मेदारी आपकी भी बनती हैं. हर मैसेज पर यकीन ना करें और किसी भी मैसेज को बिना सोचे समझे आगे ना बढ़ाएं.

नई दिल्ली: देश में बच्चा चोरी की अफवाहों के बाद से पिछले दो महीने में अबतक भीड़ ने 25 लोगों की हत्या कर दी है. महाराष्ट्र में पिछले डेढ़ महीने में बच्चा चोरी की अफवाह में पीटे जाने की 14 घटनाएं हुई, जिसमें दस लोगों की जान गई है. इसी तरह देश में पिछले दो महीने में अफवाह के खौफ में आई भीड़ ने 25 लोगों को पीट-पीट कर मार दिया है. दरअसल लोग बिना सोचे-समझे अफवाहों वाले मैसेज को पढ़ रहे हैं और आगे बढ़ा रहे हैं. इस तरह एक फोन से होते हुए अफवाहों का ये खौफ दूसरे फोन तक पहुंच रहा है. गांव-गांव शहर-शहर वायरल मैसेज लोगों को डरा रहे हैं. वायरल मैसेज में क्या लिखा है? वायरल मैसेज में तस्वीर के साथ बताया जा रहा है, ‘’कृपया सावधान रहें मटेल गगास मनेला आदि जगहों पर 15-20 लोगों की टोली आई है. उनके साथ बच्चे और लेडिज भी हैं और उनके पास हथियार भी हैं. आधी रात को किसी भी वक्त आते हैं और बच्चे के रोने की आवाज आती है. कृपया दरवाजा ना खोलें. प्लीज ज्यादा से ज्यादा ग्रुप में शेयर करें. ये स्थानीय पुलिस की तरफ से मैसेज है. पूरे एरिया में दो-तीन दिन में फैल जाना चाहिए. अपनी सुरक्षा अपने हाथ, सावधान रहें, जनहित में जारी.’’ व्हाटसएप को नोटिस भेजकर सरकार ने मांगा जवाब यही मैसेज अलग-अलग शहरों में जगह का नाम बदल कर वायरल हो रहे हैं. ऐसे मैसेज लोगों में खौफ पैदा करते हैं और तब कोई संदिग्ध भीड़ के सामने पड़ जाता है तो जानलेवा हमला होता है. ऐसी घटनाओं के बाद देश के केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने व्हाटसएप को नोटिस भेजा और तीखी चेतावनी जारी की है. इसपर व्हाटसएप ने कैलिफोर्निया से जवाब भेजा है कि वो इस तरह के हमलों से भयभीत है. व्हाटसएप ने कहा है कि अफवाहों और गलत खबरों को सरकार, सिविल सोसाइटी और तकनीकी कंपनियां मिल कर रोक सकती हैं. व्हाटसएप ने एक नया फीचर जोड़ा है, जिसमें ग्रुप एडमिन तय करेगा कि कौन मैसेज भेज सकता है. ये कोशिश भी हो रही है कि मैसेज बिना पढ़े फॉरवर्ड ना किया जा सकें. एबीपी न्यूज़ की अपील ध्यान रखें कि सरकार और व्हाटसएप के साथ ये जिम्मेदारी आपकी भी बनती हैं. हर मैसेज पर यकीन ना करें और किसी भी मैसेज को बिना सोचे समझे आगे ना बढ़ाएं. वर्ना खौफ फैलता जाता है और इतना फैल जाता है कि जानलेवा हो जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget