एक्सप्लोरर

मानेसर आर्मी कैंप में रह रहे चीन से आए 248 लोग घर लौटे, किसी को कोरोना वायरस का खतरा नहीं

कोरोना वायरस के खतरे के बीच चीन से भारत लाए गए 248 लोगों को हरियाणा के मानेसर में रखा गया था. इन सभी की मेडिकल रिपोर्ट नॉर्मल आने पर इनके घर वापस भेज दिया गया.

नई दिल्ली: चीन में कोरोना वायरस फैलने से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में भारत सरकार की नजर भी चीन में रह रहे भारतीय मूल के नागरिकों पर लगातार बनी हुई है. भारत सरकार ने सैंकड़ों भारतीय नागरिकों को चीन से वापस लाया जिसके बाद उन्हें दिल्ली और मानेसर में आईटीबीपी और सेना के कैंपों में रखा गया.

चीन से भारत लाए गए 248 लोगों को मानेसर कैंप में ऑब्जरवेशन में रखा गया था. इनमें से ज्यादातर छात्र थे जो चीन में पढ़ाई कर रहे थे. इन सभी लोगों के टेस्ट नेगेटिव आए हैं. पिछले 16 दिनों से इन लोगों को लगातार डॉक्टर्स की टीम और इंडियन आर्मी की निगरानी में रखा गया था. दिन में दो बार इनकी मेडिकल जांच होती थी.

इन सभी लोगों को मेजर जनरल रश्मी दत्ता के अंडर में रखा गया था. रश्मी दत्ता का कहना है कि ये काफी चुनौतीपूर्ण अभियान था. हर एक के ऊपर नजर रखनी पड़ती थी. अगर ठंड की वजह से भी किसी को जुखाम होता तो बिना चूक किए उन्हें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा जाता. इस बीच छह लोगों को जुखाम की शिकायत हुई जिसके बाद तुरंत ही उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया. लेकिन अच्छी बात ये है कि सभी की मेडिकल रिपोर्ट नॉर्मल आई है. किसी को भी कोरोना वायरस के सक्रमण का खतरा नहीं है. इसलिए 248 लोगों को आज अपने घर जाने की इजाजत दे दी गई है.

कैंप में रह रहे पश्चिम बंगाल के एक छात्र ने कहा, "जब कोरोना वायरस का खतरा बढ़ा तो चीन में भारतीय दूतावास ने उनसे संपर्क किया. इसके बाद उनका एक ग्रुप बनाया गया और एयरपोर्ट से इंडियन आर्मी उन्हें कैंप में लेकर आई. इस कैंप में हमारी दो बार मेडिकल जांच हुई. अब हमें घर वापस घर भेजा जा रहा है."

एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "चीन में कोरोना वायरस फैलने की वजह से लोगों में डर था. घर वालों से बात होती थी तो घर वाले बस यही कहते थे कि तुम जल्दी वापस आ जाओ. इंडियन आर्मी ने हमारी बहुत मदद की. आज हम बहुत खुश हैं. अपने देश आ कर हमें काफी सुरक्षित महसूस हो रहा है."

चीन से लाए गए लोगों के लिए गुरुग्राम के मानेसर में एक शिविर कैंप बनाया गया. चीन के वुहान शहर से एयर इंडिया के विशेष विमान से वापस लाए गए 248 लोगों को आज वापस उनके घर भेज दिया गया. इस काम में सेना के प्रशिक्षित विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्टाफ की टीम लगातार जुटी रही. इन छात्रों में अब वायरस का कोई खतरा नहीं है. देश दोबारा लौटने पर सभी काफी खुश हैं.

ये भी पढ़ें

कहां से आया है कोरोना वायरस? चीन के राजदूत सुन वीदोंग ने दिया ये जवाब EXCLUSIVE: राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक कल, पढ़ें- ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य वासुदेवानंद सरस्वती ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम तक...'
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष का हंगामा, गुस्से में बोले रिजिजू- 'वो सुबह से शाम तक यहीं'
ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'
ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget