एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: पिछली बार 90 सीटों पर मिली हार को 2019 में जीत में बदलने की तैयारी में बीजेपी

बीजेपी ने अगले चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल और तेलंगाना सहित कई राज्यों की पहचान की है जहां इसकी सीटें बढ़ सकती हैं. पार्टी ने केंद्रीय मंत्रियों सहित वरिष्ठ नेताओं को पांच राज्यों के समूह का प्रभारी बनाया है जहां संगठन को मजबूत किया जा सकता है.

नई दिल्ली: बीजेपी की नजर उन 90 सीटों पर है जहां वह 2014 के लोकसभा चुनावों में हार गई थी ताकि 2019 के चुनावों में एक बार फिर उसे स्पष्ट बहुमत मिल सके. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी एकजुट विपक्ष के खिलाफ लड़ाई लड़ सकती है वहीं कई विशेषज्ञों का मानना है कि पार्टी को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तरप्रदेश में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है जहां 2014 के चुनावों में उसने शानदार प्रदर्शन किए थे.

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि बीजेपी को 2014 में जिन सीटों पर हार मिली थी उसकी नजर अब उन सीटों पर है. पार्टी को विश्वास है कि इन 90 सीटों पर वह नतीजे बदलेगी. उन्होंने दावा किया, ‘‘साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से हम इस पर काम कर रहे हैं (इन सीटों पर जीत हासिल करने में). पिछले साल जिन सीटों पर हमने जीत दर्ज की थी उनमें से कुछ पर हम हार सकते हैं लेकिन इन सीटों पर हमारी जीत हमें बहुमत के आंकड़े के पार ले जाएगी.’’

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की संभावनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनावों में वहां 22 सीटों पर पार्टी जीत हासिल कर सकती है. पिछले चुनावों में पार्टी को 42 में से केवल दो सीटों पर जीत मिली थी. बीजेपी, ओडिशा में भी अच्छा कर सकती है जहां उसने केवल एक सीट पर जीत दर्ज की थी.

बीजेपी ने अगले चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल और तेलंगाना सहित कई राज्यों की पहचान की है जहां इसकी सीटें बढ़ सकती हैं. पार्टी ने केंद्रीय मंत्रियों सहित वरिष्ठ नेताओं को पांच राज्यों के समूह का प्रभारी बनाया है जहां संगठन को मजबूत किया जा सकता है. इन राज्यों में पार्टी का पिछले चुनावों में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था.

पार्टी ने राजस्थान , गुजरात में सभी सीटों पर जीत हासिल की थी और उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और हरियाणा जैसे राज्यों में शानदार प्रदर्शन किए थे. इसी की बदौलत पहली बार लोकसभा में बीजेपी ने बहुमत हासिल किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बृजभूषण बोले- दोषी होने पर लगाता फांसी, विनेश फोगाट ने फैसले पर दिया ये जवाब
बृजभूषण बोले- दोषी होने पर लगाता फांसी, विनेश फोगाट ने फैसले पर दिया ये जवाब
Exclusive: 'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर किया हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget