एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: AAP ने पंजाब में भगवंत मान समेत 5 कैंडिडेट्स का एलान किया, 2 मौजूदा सांसदों पर चुप्पी

2019 Lok Sabha Elections: फरीदकोट और संगरूर सीट पर फिलहाल आम आदमी पार्टी का कब्जा है. पार्टी ने इस बार भी मौजूदा सांसद भगवंत मान और प्रो साधु सिंह पर भरोसा जाताया है.

नई दिल्ली: पंजाब में पार्टी में गुटबाजी के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. पार्टी ने संगरूर से भगवंत मान, फ़रीदकोट से प्रो साधु सिंह, होशियारपुर से डॉक्टर रवजोत सिंह, अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल और आनंदपुर साहिब से नरिंदर शेरगिल को टिकट दिया है. रवजोत को पंजाब विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था.

फरीदकोट और संगरूर सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है. पार्टी ने इस बार भी मौजूदा सांसद भगवंत मान और प्रो साधु सिंह पर भरोसा जाताया है. पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीट है और आम आदमी पार्टी के चार सांसद हैं.

चार में से बचे दो सीटों पर मौजूदा सांसदों को पार्टी दोबारा टिकट देगी या नहीं इसका खुलासा नहीं किया है. पटियाला सीट से आप के बागी नेता धर्मवीर गांधी और फतेहपुर साहिब सीट से हरिंदर सिंह खालसा सांसद हैं. धर्मवीर भारती पर पार्टी विरोधी बयान देने का आरोप है.

पंजाब में आम आदमी पार्टी मजबूत हुई है. विधानसभा चुनाव में AAP मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी थी. कांग्रेस ने बीजेपी-शिरोमणी अकाली दल गठबंधन को हराया था. फिलहाल राज्य में कांग्रेस के 78, आम आदमी पार्टी ने 19, अकाली दल के 14, बीजेपी के तीन और अन्य के दो विधायक हैं.

आम आदमी पार्टी में बगावत भी देखी गई है. ड्रग्स मामले में पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से केजरीवाल द्वारा माफी मांगे जाने के बाद कई नेताओं ने पद से इस्तीफा दे दिया था. तब पार्टी के विधायकों ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल का मजीठिया के आगे पूरी तरह नतमस्तक हो जाना ‘पीड़ादायक और बहुत दुर्भाग्यपूर्ण’ है. आप के साथ गठबंधन में शामिल लोक इंसाफ पार्टी (एलआईपी) के बैंस बंधुओं (बलविंदर सिंह बैंस और सिमरजीत सिंह बैंस) ने भी कुछ महीने पहले पार्टी का साथ छोड़ दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget