एक्सप्लोरर

RSS विचारक का दावा, अगले 5 साल में 2000 रुपये का नोट हो जाएगा बंद

नई दिल्‍ली: नोटबंदी के दौर में बैंक-एटीएम की लाइनों में परेशान हो रहे लोगों को परेशान करने वाली एक और खबर आयी है. कहा जा रहा है कि एटीएम और बैंकों से जो 2000 के नोट आपको मिल रहे हैं वो अगले 5 साल में बंद हो जाएंगे. खुद आरएसएस से जुडे आर्थिक विचारक एस गुरुमूर्ति ने ये कहकर चर्चाएं गर्म कर दी हैं. एस गुरुमूर्ति के मुताबिक 2000 रुपये के नये नोट अगले 5 साल में बंद हो जाएंगे. सरकार ने नोटबंदी से हो रही परेशानी से निबटने के लिए 2000 के नये नोट चलाए थे लेकिन ये सिर्फ 5 साल के लिए हैं और इसके बाद बंद होंगे. मतलब आने वाले दिनों में सबसे बड़ी करेंसी 500 के नोट की रहेगी. सरकार ने नोटबंदी के चलते होने वाली कैश की कमी से निपटने के लिए इस बड़े नोट को छापने का फैसला लिया था. समाचार चैनल आज तक को दिए इंटरव्यू में एस गुरुमूर्ति ने ये कहा है. संघ के आर्थिक विचारक ने टीवी इंटरव्यू में ये बात कही.

हालांकि 2000 के नोट के कुछ समय बाद बंद हो जाने की बात को आरएसएस से जुड़े लोगों से पहले भाजपा सांसद भी कह चुके हैं. नवंबर में ही भाजपा के राज्‍यसभा सांसद आरके सिन्‍हा ने किसी कार्यक्रम में कहा था कि आने वाले समय में 2000 रुपये के नोट भी बंद होंगे. 2000 का नोट बहुत दिन तक बाजार में नहीं रहेगा. भाजपा सांसद ने साफ कहा था कि फिलहाल 2000 का नोट आया है लेकिन आने वाले वक्त में इसे बंद किया जाएगा.

पीएम मोदी ने 8 नवंबर को नोटबंदी के फैसले का ऐलान किया था जिसके बाद 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए थे. हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी की नोटबंदी की घोषणा के बाद अब तक देश में कैश को लेकर स्थिति सामान्‍य नहीं हुई और बैंकों एटीएम के बाहर लोगों की लाइनें रोजाना देखी जा रही हैं.

देश को कैशलेश अर्थव्यवस्था की तरफ लेकर जाने के लिए सरकार लगातार नए-नए ऐलान कर रही है. माना जा रहा है कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए भी 2000 का नोट बंद करने की बात कही जा रही है जिससे लोग 2000 के नोटों की शक्ल में नया काला धन ना जमा कर लें. 2000 के नोट बंद हो जाने की बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस से जुड़े आर्थिक विचारक एस. गुरुमूर्ति ने कही है तो लोग इसे गंभीरतापूर्वक लेंगे ऐसा माना जा सकता है. क्योंकि जब से 2000 का नोटा जारी हुआ है तब से इसे लेकर कई बातें कहीं गईं मसलन इसमें नैनो चिप है.

केंद्र की मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद किया और 2000 का नोट जारी किया. इसी पर विपक्षी दलों ने सवाल उठाया था कि अगर 1000 रुपये के नोट से भ्रष्टाचार बढ़ रहा था तो 2000 के नोट से भ्रष्टाचार कैसे खत्म होगा. बाजार में 2000 का नोट आए अभी एक महीने का वक्त हुआ है और अब तक 225 करोड़ रुपये का धन नए नोटों यानी 2000 और 500 रुपये की नई करेंसी में पकड़ा जा चुका है. जाहिर तौर पर नई करेंसी में भी काले धन की जमाखोरी शुरू हो चुकी है.

जहां एक और आम जनता कैश को लेकर परेशान है वहीं आरबीआई के मुताबिक बैंकों और एटीएम में भरपूर नोट मौजूद हैं और नये नोटों की छपाई भी तेज गति से चल रही है. कालाधन और भ्रष्‍टाचार पर काबू पाने के लिए सरकार अब नोटबंदी के बाद देश को कैशलेस व्‍यवस्‍था की ओर ले जाने की तैयारी कर रही है और डिजिचल पेमेंट पर कई बड़े छूट और डिस्काउंट का ऐलान वित्त मंत्री अरुण जेटली कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
Xप्लेन: AI से इंसानों के खत्म होने की 10% से ज़्यादा संभावना, इस रिपोर्ट ने डराया
Xप्लेन: AI से इंसानों के खत्म होने की 10% से ज़्यादा संभावना, इस रिपोर्ट ने डराया
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
गृह मंत्रालय की मीटिंग के बाद सोनम वांगचुक की चेतावनी- 'आंदोलन का रास्ता...'
गृह मंत्रालय की मीटिंग के बाद सोनम वांगचुक की चेतावनी- 'आंदोलन का रास्ता...'

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्यों कि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्यों कि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
महिला एशिया कप: कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
'आप मुस्लिम हो', जब सेंसर बोर्ड ने दिलीप कुमार के 'हे राम' कहने पर उठाई थी आपत्ति, नेहरू तक पहुंचा था मामला
जब सेंसर ने दिलीप कुमार को 'हे राम' कहने से रोका था, नेहरू तक पहुंचा था मामला
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
Embed widget