एक्सप्लोरर

दिल्ली: छतरपुर में घर से मिला लिव-इन में रह रहे युवक-युवती का शव, लड़के पर लड़की की हत्या कर सुसाइड का शक

राजधानी दिल्ली के छतरपुर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक फ्लैट से एक लड़का- लड़की की लाश पुलिस ने बरामद की.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के छतरपुर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक फ्लैट से एक लड़का- लड़की की लाश पुलिस ने बरामद की. दरअसल सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे एक महिला ने पुलिस को फ़ोन करके बताया कि उसकी पहली मंजिल पर फ्लैट में कुछ संदिग्ध लग रहा है. पुलिस तुरंत पहुंची तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है. पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई लेकिन अंदर के हालात देखकर पुलिस के ही होश फाख्ता हो गए. अंदर फर्श पर एक लड़की की खून से लथपथ लाश पड़ी थी और एक लड़का पंखे पर झूल रहा था.

पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. जांच में पुलिस को पता चला कि लड़का-लड़की 6 महीने पहले ही इस फ्लैट में किराए पर आए थे. लड़के का नाम अभिषेक मंडल और लड़की का नाम आयुष्मा है. दोनों ही कलकत्ता के रहने वाले थे और इस फ्लैट में लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे थे.

मौका-ए-वारदात से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया, जो लकड़े ने लिखा था, डेढ़ पेज के इस सुसाइड में अभिषेक मंडल ने कई चौकाने वाले खुलासे किए है, पुलिस सूत्रों की माने तो दरअसल फर्श पर जो भी कुछ लिखा है और सुसाइड नोट को पढ़कर जो लग रहा है उससे ये बात सामने आ रही है कि अभिषेक अपनी प्रेमिका पर शक करने लगा था. शक के कारण वह साइको हो गया था और डिप्रेशन में आ गया था. इसी शक और सनक की वजह से दोनों का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था और लड़की ने अभिषेक को घर से निकाल दिया था. लड़की डेढ़ महीने से अकेली रह रही थी.

पुलिस सुत्रों ने बताया कि सोमवार शाम को अभिषेक लड़की के पास पहुंचा. पहले दोनों में झगड़ा हुआ और उसके बाद अभिषेक ने लड़की का चाकू से क़त्ल कर दिया और फिर खुद को भी फांसी लगा ली.

लड़की का पोस्टमार्टम हो चुका है और उसके शव को उसके परिवार को सौप दिया गया है. जबकि अभिषेक मंडल के परिवार को जानकारी दे दी गई है लेकिन उसका परिवार अभी तक नहीं आया है. आपको बता की अभिषेक डिजिटल मार्किटिंग की जॉब करता था और लड़की ग्राफिक्स डिजाइनर का काम करती थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget