एक्सप्लोरर

2020 में अब तक कश्मीर घाटी में हुए 75 सफल ऑपरेशन, 180 से ज्यादा आतंकी ढेर

इस साल हुए सफल ऑपरेशन में सुरक्षाबलों के 55 जवान शहीद हुए. इसमें से सीआरपीएफ के 21, जम्मू-कश्मीर पुलिस के 19 और सेना के 15 जवान शामिल हैं.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर पुलिस ने 2020 में कश्मीर घाटी मेंअब तक 75 सफल ऑपरेशन करके 180 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है. इस बात का खुलासा आज जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने श्रीनगर में हुई एक प्रेस वार्ता में की. पुलिस के अनुसार 2020 में ऑपरेशन के दौरान केवल एक नागरिक की मृत्यु एक्टिव ऑपरेशन के दौरान हुई जो इस बात का सबूत है कि लोग अब सुरक्षाबलों के साथ काफी सहयोग कर रहे हैं.

इस साल हुए ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों के 55 जवान इस दौरान शहीद हुए जिनमें सब से ज्यादा सीआरपीएफ (CRPF) के जवान हैं. शहीद होने वाले जवानों में सीआरपीएफ के 21, जम्मू-कश्मीर पुलिस के 19 और सेना के 15 कर्मी शामिल हैं. पिछले पांच दिनों में सुरक्षाबलों ने चार सफल ऑपरेशन अंजाम दिए जिनमें दस आतंकी मारे गए.

आज ही श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर से जुड़े दो आतंकियों को मार गिराया जिन में एक पाकिस्तानी भी था. श्रीनगर के बर्ज़ाल्ला इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर के आतंकी सैफुल्लाह को मार गिराया जो कई आतंकी वारदातों में शामिल था. इसमें बडगाम, पुलवामा और श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर होने वाले हमले शामिल थे. इन हमलो में सुरक्षाबलों के चार जवान शहीद और पांच ने ज़ख़्मी हुए थे.

वहीं दूसरी तरफ आतंक के रास्ते पर चलने वाले कई नए आतंकियों को वापस लाने में भी सफलता मिली है. शनिवार को पुलवामा में एक मुठभेड़ में लश्कर के आतंकी ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया जिसके साथ ही इस साल अभी तक आतंक का रास्ते छोड़कर वापस लौटने वाले आतंकियों की संख्या 26 हो गयी है. आंकड़ों के अनुसार इस साल अभी तक 190 से ज्यादा युवक आतंकी बने जिनमें से करीब 145 को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है.

लेकिन इन सफलता के बीच सुरक्षाबलों के लिए चिंता श्रीनगर को लेकर बढ़ी है जहां पर आतंकी गतिविधियां काफी बढ़ी हे. 2020 में अभी तक श्रीनगर में हुई आठ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 18 आतंकियों को मार गिराया है लेकिन इस के उलट 2016-2019 के बीच चार सालो में श्रीनगर में केवल 5 मुठभेड़ हुई थीं. लेकिन जम्मू कश्मीर पुलिस इसको सिरे से नकार रही है.

पुलिस का कहना है कि आतंकियों की तमाम कोशिशों के बावजूद भी वह श्रीनगर में कोई ठोस पकड़ नहीं बना सके हैं और इस समय सक्रिय आतंकियों में श्रीनगर का केवल एक निवासी है जिसको बहुत जल्द न्यूट्रलाइज कर दिया जाएगा.

श्रीनगर के रामबाग में मुठभेड़ के दौरान 2 आतंकवादी मारे गए, सर्च ऑपरेशन जारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन का पहला रिएक्शन, बोले- 'क्या मैंने...'
हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन का पहला रिएक्शन, बोले- 'क्या मैंने...'
Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दें इस्तीफा'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दें इस्तीफा'
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget