एक्सप्लोरर

'पीएम मोदी ने हमारी 75 साल पुरानी मांग पूरी की', सहकारिता महासम्मलेन में बोले अमित शाह, कहा- जब से हम आजाद...

Indian Cooperative Congress: अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के मौके पर अमित शाह ने सहकारिता को लेकर हुए बदलाव के लिए पीएम मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम ने एक लंबी मांग को पूरा किया है.

17th Indian Cooperative Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर 17वीं भारतीय सहकारी कांग्रेस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यहां अमित शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता आंदोलन हमारे देश में 115 साल पुराना है. आजादी के बाद से सहकारिता क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की ये प्रमुख मांग थी कि सहकारिता मंत्रालय को अलग बना दिया जाए. सहकारिता का पूरा कामकाज इसी मंत्रालय के अंतर्गत किया जाए.

अमित शाह ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने 75 साल से लंबी हमारी इस मांग को पूरा करके हमें स्वतंत्र मंत्रालय प्रदान किया है और मैं देख रहा हूं कि स्वतंत्र मंत्रालय बनने से सहकारिता के क्षेत्र में ढेर सारे परिवर्तन संभव हुए हैं. आगे भी ऐसा होने की उम्मीद है. भारतीय सहकारी संघ एक प्रकार से सहकारिता क्षेत्र की सर्वोच्च संस्था है और सहकारिता को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए इस संघ ने बहुत अच्छी भूमिका निभाई है. इसने तालमेल भी बैठाया है और प्रयास भी किया है.'

'अर्थव्यवस्था में 19% का हिस्सा सहकारिता का'

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस सदी में सहकारिता आंदोलन ने ढेर सारी उपलब्धियां प्राप्त की है. कृषि ऋण वितरण की अर्थव्यवस्था में 19% का हिस्सा सहकारिता का है, उर्वरक के वितरण में 35% का हिस्सा और उर्वरक के उत्पादन में 25% और चीनी के उत्पादन में 35% से ज्यादा हिस्सा सहकारिता का है. 

अमित शाह ने आगे कहा, दूध की खरीदी बिक्री और उत्पादन में 9 प्रतिशत, गेहूं की खरीदी में 13 प्रतिशत, धान की खरीदी में 20 प्रतिशत हिस्सा सहकारिता का है. इसके साथ ढेर सारी क्रेडिट कोपरेटिव सोसाइटी, हाउसिंग सोसाइटी के माध्यम से छोटे वर्ग की आजीविका के लिए ढेर सारे काम किए गए हैं. आजादी से पहले सहकारिता का पूरा काम कृषि मंत्रालय के अंतर्गत एक जॉइन्ट सेक्रेटरी देखते थे. इससे कई प्रकार की समस्या आती थी. पीएम मोदी ने अलग मंत्रालय प्रदान कर इन सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाया है.

यह भी पढ़ें:-

KCR On Maharashtra: 'तेलंगाना में शामिल करो या फिर...', KCR ने महाराष्ट्र के सीमावर्ती गांव के विलय का उठाया मुद्दा, कहा- लोग चाहते हैं कि... 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
'मार्क, झुको मत', PM मोदी की पोस्ट विवाद पर महुआ मोइत्रा ने खुलकर दिया Meta का साथ
'मार्क, झुको मत', PM मोदी की पोस्ट विवाद पर महुआ मोइत्रा ने खुलकर दिया Meta का साथ

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget